Etawah News: बिना मास्क घर से निकल रहे लोगो पर जिला प्रशासन ने की सख्ती

FB_IMG_1619263743549
Share News

संवाददाता महेंद्र बाबू

जिलाधिकारी इटावा श्रीमती श्रुति सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा दिनांक 22.04.2021 से दिनांक 24.04.2021 तक मास्क ना लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कुल 712 चालान किये गये एवं 263650 रूपये जुर्माना वसूल किया गया कोरोना महामारी से बचाव हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा मास्क, सैनिटाइजर व ग्लब्स का वितरण गरीब वर्ग के लोगों को किया गया साथ ही जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु आवश्यक दिशानिर्देशों से अवगत कराते हुए लोगों से अधिक से अधिक समय अपने घरों में व्यतीत करने की अपील की गई एवं शुक्रवार रात्रि 08.00 बजे से सोमवार सुबह 07.00 तक लॉकडाउन का पालन करने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं ।

You may have missed