Etawah News: बिना मास्क के कोई दुकानदार नही खोलेगा दुकान, किया जागरूक

FB_IMG_1619020450730
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से प्रभावित हो रहे लोगो की बढ़ती संख्या को देखते हुये उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने शहर के व्यस्त बाजार नया शहर चौराहा एवं साबितगंज में दुकानदारों और ग्राहकों को मास्क वितरण कर चलाया जागरूकता अभियान। व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान ने कहा जनपद में यह महामारी फिर तेजी से फैल रही है ऐसे में और सचेत रहने की आवश्यकता है दुकानदार शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा वायरस से बचाव के लिए हमें अपने हाथों को बार-बार धोना है अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें। शहर संरक्षक आकाशदीप जैन बेटू ने दुकान-दुकान पहुंचकर मास्क का वितरण करते हुये बिना मास्क के खड़े कई ग्राहकों को मास्क देते हुए कहा कि स्वयं को सुरक्षित रखते हुए घर परिवार को भी सुरक्षित रखना है इसलिए घर से निकलने से पहले मास्क अवश्य पहने उन्होंने बताया जागरूकता अभियान निरन्तर चलाया जायेगा कोई भी दुकानदार बिना मास्क पहने दुकान नही खोलेगा और न ही बिना मास्क पहने ग्राहकों को माल बेचेगा। जागरूकता अभियान में सरदार मनदीप सिंह, जिला महामंत्री शैलेष जैन, वी.के.वर्मा, ए के शर्मा, कामिल कुरैशी, ओम रतन कश्यप, रजत जैन, लतीफ मसूरी, नरेश चन्द्र यादव, अजय गुप्ता, रिंकू यादव, सुनीत चौहान, गुड्डी बाजपेयी, विनोद यादव, निधि पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

You may have missed