Agra News: पशुचिकित्सालय के सामने पड़ी खाली जमीन को दबंगों ने की कब्जाने की कोशिश

IMG_20210421_211037
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: बटेश्वर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के प्रयास दबंग पिता पुत्र द्वारा किये जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार बटेश्वर में स्थित पशु चिकित्सालय भवन के सामने खाली पड़ी जमीन की नीलामी जिलापंचायत द्वारा 31जुलाई 2020 को की जा चुकी है लेकिन दबंगों द्वारा खाली पड़ी जमीन व सरकारी पशु चिकित्सालय भवन को तोड़कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

IMG 20210421 211037

ग्रामीणों का आरोप है कि बटेश्वर में पशु चिकित्सालय के सामने खाली पड़ी ज़मीन को दबंग मुन्नालाल पुत्र गुलाब सिंह द्वारा जिला पंचायत के माध्यम से सुनियोजित ढंग से अपने पक्ष में नीलाम करा लिया गया था। मुन्नालाल के पिता गुलाब सिंह जिला पंचायत ठेकेदार हैं जिनके द्वारा जिला पंचायत की मौके पर खाली पड़ी जमीन को 25 हजार रुपए वार्षिक किराए पर ली गयी है।लेकिन अब भू माफिया गुलाब सिंह व उसके पुत्र मुन्नालाल की निगाह सरकारी पशु चिकित्सालय को हड़पने पर लगी है।इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए दबंगों द्वारा पशु चिकित्सालय भवन को तोड़ना शुरू कर दिया है जिससे वह जमीन पर अवैध निर्माण करा सके।दबंग पिता पुत्र की कारगुजारी का ग्रामीणों ने विरोध किया तो पिता पुत्र दोनों मारपीट और गाली गलौज पर उतारू हो गए।

IMG 20210421 211014

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कब्जा करने की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी लेकिन लॉकडाउन लग जाने की वजह से इसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिससे भू माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए। ग्रामीणों का आरोप है दबंगों ने कुछ सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है और बाकी पर कब्जा करना चाह रहे हैं।ग्रामीणों ने अवैध कब्जा करने की शिकायत उपजिलाधिकारी से करने के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर,मंडलायुक्त आगरा,जिलाधिकारी आगरा,पुलिस कप्तान को भी प्रतिलिपि भेजकर कार्यवाही करने की गुहार लगायी है।शिकायत करने वालों में चरन सिंह,विजेंद्र पाराशर,हिमांशु बरुआ,विनोद कुशवाहा, रामजीत,बलवीर सिंह,प्रेमचंद, धर्मेन्द्र, कालीचरण, शिव दास, अशोक वर्मा,बबलू सिंह,सियाराम आदि शामिल रहे।

You may have missed