मेरठ न्यूज: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ हो रही वायरल वीडियो में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210420-WA0039
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर हो रही एक वीडियो वायरल जिसमे कई युवक अवैध पिस्टल के साथ डी जे पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमे डांस करने वाले व्यक्ति सलमान गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं। इस संबध में मेरठ जिले के वरिष्ट पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा एक टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पिस्टल के साथ डांस कर रहा युवक को थाना कोतवाली क्षेत्र से एक सीएमपी, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा व बिना नंबर की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े हुए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अजहर पुत्र इमरान निवासी छत्ता अनंतराम थाना कोतवाली जिला मेरठ बताया। और उसके पास से भागने वाले अभियूक जादू उर्फ आबिद निवासी तारापुरी मेरठ बताया। अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभियुक्त ने बताया कि वायरल वीडियो वर्ष 2019 बसंत पंचमी की है। अभियुक्त अजहर थाना कोतवाली का सक्रिय अपराधी है। बाकी अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियुक्त गण के विरुद्ध वैधानिक करवाई की जा रही है।

You may have missed