मेरठ न्यूज: कोविड 19 के चलते सुनसान दिखाई देती सड़के

मेरठ न्यूज: कोविड 19 के चलते सुनसान दिखाई देती सड़के
Share News

संवाददाता मनीष गुप्ता : मेरठ जिले में यूपी सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार कोविड 19 के चलते मरीजों की संख्या में अधिकता आने के कारण सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दूरी बनाए रखे।

मेरठ न्यूज: कोविड 19 के चलते सुनसान दिखाई देती सड़के

सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान शुरू किया।

मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और सभी क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार सभी थानाध्यक्षों ने व उनकी पुलिस टीम ने जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि जो व्यक्ति बिना मास्क पहने मिलता है उसका चालान काटा जाएगा। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार के आदेशानुसार प्रशासन की सख्ती के कारण मेरठ शहर में कुछ जगह पर जो सड़क भीड़ से भरी रहती थी। आज वो सड़क पूरी सुनसान दिखाई दे रही है। एक दो वाहन चालक ही सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। जानता भी सरकार का और प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही है।

You may have missed