Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन की मौजूदगी में किया नामांकन पत्र दाखिल
  • Breaking News

भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन की मौजूदगी में किया नामांकन पत्र दाखिल

जनवाद टाइम्स 17 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन की मौजूदगी में किया नामांकन पत्र दाखिल

संवाददाता पंकज कुमार : अंबेडकर नगर जिले मे स्थानीय स्तर पर विकास की गंगा बहाने के लिए महत्त्वपूर्ण स्थानीय पंचायत संस्थाओं में ग्राम पंचायत,क्षेत्र पंचायत,जिला पंचायत की सदन के निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने संगठन के निर्देशन और मार्ग दर्शन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन की मौजूदगी में किया नामांकन पत्र दाखिल

भारतीय जनता पार्टी ने 40 जिला पंचायत क्षेत्रों में सदस्य पद पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार कर चुनाव को चुनौती के रूप में लेने का आवाहन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अपने अपने चुनाव क्षेत्र के प्रत्याशियों को जीत दिलाने वाले सभी बिन्दुओं पर कार्य करने का निर्देश जारी किया था।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन पत्र दाखिल करवाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जारी बयान में कहा कि भाजपा ने जनता के बीच में रहकर उनके साथ सुख दुःख में सहभागी बनने वाले ईमानदार और संस्कारी कार्यकर्ताओं को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन की मौजूदगी में किया नामांकन पत्र दाखिल

उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा देश हित और जन हित में लिए गए निर्णयों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अहम योगदान से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र की जनता का आशिर्वाद भाजपा प्रत्याशियों को मिलना तय है।अंबेडकर नगर में जिला पंचायत,क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के अधिकांश पदों पर भाजपा कार्यकर्ता ही विजय प्राप्त करेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला संयोजक/जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित 40 प्रत्याशियों में से 39 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में प्रमुख रूप से निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा राम नगर दक्षिणी,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा बसखारी दक्षिणी,कोरोना बीमारी से दिवंगत हो चुके जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी की पत्नी वन्दना तिवारी भीटी द्वितीय,भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला मंत्री रघुनन्दन राजभर अकबरपुर षष्ठम,अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया जहांगीर गंज पूर्वी,भाजपा नेता राम प्रकाश गौतम राम नगर पूर्वी,जिला मंत्री दिलीप पटेल देव की माता नीलम वर्मा टांडा पश्चिमी द्वितीय,पूर्व प्रधान सरोज गोस्वामी कटेहरी चतुर्थ,सांसद प्रतिनिधि रहे राम केवल वर्मा अकबरपुर तृतीय,मण्डल अध्यक्ष सुनील गुप्ता भियांव पूर्वी,मण्डल अध्यक्ष हरिदर्शन राजभर जलालपुर दक्षिणी,मण्डल अध्यक्ष राजा राम मौर्य की पत्नी शिव कुमारी मौर्य भियांव दक्षिणी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी बसखारी पश्चिमी, अकबरपुर पंचम से कमलेश मौर्या शामिल रहे।

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अयोध्या/अम्बेडकर नगर जिला सहकारी बैंक चेयर मैन धर्मेन्द्र सिंह टिल्लू,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,रमा शंकर सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा, मनोज मिश्र,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व सदस्य के के मिश्र,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,अनन्त राम मिश्र,राम किशोर राजभर,ब्लॉक संयोजक संजय सिंह,कपिल देव तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी वैशाली उदिता सिह ने उप विकास आयुक्त वैशाली,अपर समाहर्ता वैशाली के साथ काँफ्रेसिग से प्रखंड प्रभारी के साथ की बैठक
Next: सपा के वरिष्ठ नेता व राम नगर उत्तरी से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अजित कुमार यादव ने किया नामांकन पत्र दाखिल

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d