Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बस मैं दौड़े करंट से युवक की हुई मौत महिला और पुत्री हुई घायल

जनवाद टाइम्स 16 April 2021
FB_IMG_1618549278917
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के मनसुख पुरा गांव में बीती रात एक बस के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बस में दौड़े करंट से एक युवक की मौत हो गई जबकि महिला और उसकी पुत्री गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की मृत्यु हो गयी।

FB IMG 1618549278917

वहीं गंभीर रूप से घायल महिला और उसकी पुत्री का इलाज जारी बताया गया है। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण पिनाहट राजाखेड़ा मार्ग पर जाम लगाते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया लेकिन परिजन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।

IMG 20210416 WA0018

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप पुत्र किशनपाल उम्र 22 वर्ष अपनी भाभी मोहिनी पत्नी संदीप उम्र 28 वर्ष व भतीजी जीविका पुत्री संदीप उम्र 3 वर्ष निवासी मंसुखपुरा के साथ बुधवार को दिल्ली से बस से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए आया हुआ था वोट डालने के बाद वह अपनी भाभी और भतीजी के साथ देर रात बस से दिल्ली वापस जा रहा था जैसे ही वह तीनों बस में सवार हुए तो बस में दौड़ रहे हाईटेंशन लाइन के करंट से तीनों झुलस गए।

 

कुलदीप फ़ाइल फोटो

            कुलदीप फ़ाइल फोटो

आनन-फानन में परिजन तीनों को इलाज के लिए आगरा निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी वहीं महिला और उसकी पुत्री का इलाज जारी बताया गया है। युवक की मौत से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने विद्युत विभाग को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पिनाहट राजाखेड़ा मार्ग पर जाम लगाते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मौके पर बुलाने की मांग करने के साथ-साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ मुआबजे की मांग करते हुए रोड जाम कर दिया। सड़क मार्ग पर जाम एवं हंगामे की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह क्षेत्राधिकारी पिनाहट और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँच गयीं

Agra News: बस में दौड़े करंट से युवक की हुई मौत महिला और पुत्री हुई घायल

और पीड़ित परिवार से मिलकर कार्यवाही का आश्वासन देकर परिजनों एवं ग्रामीणों को शांत कराया। लोगों का कहना है कि इस जर्जर लाइन को बदलवाने के लिए वह कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन विद्युत विभाग द्वारा यह लाइन नहीं बदली गई है जिसके कारण यह हादसा हुआ और युवक की जान चली गई।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : अश्वपूर्ण नम आखों से कम्हरिया घाट पर किया गया अन्तिम संस्कार
Next: Corona Effect: यूपी में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का एलान, मास्क न लगाने पर 10 हजार तक जुर्माना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.