Agra News: पंचायत चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान से पहले प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुली पोल

IMG-20210414-WA0071
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए 15 अप्रैल को मतदान होना है।मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं और पोलिंग पार्टियों को बुधवार सुबह से मतपेटियां और बैलेट पेपर व अन्य सामग्री वितरित कर उनके सम्बन्धित बूथों पर रवाना कर दिया गया

IMG 20210414 WA0071

लेकिन बनाये गए बूथों में एक ऐसे बूथ का मामला सामने आया है जहाँ जब पोलिंग पार्टी के सदस्य पहुँचे तो वहाँ की व्यवस्था को देखकर दंग रह गए।यहाँ न तो बैठने की कोई व्यवस्था थी और पीने के पानी की ही नहीं शौचालय की भी व्यवस्था ठीक नहीं थी।

IMG 20210414 WA0079

बनाये गए बूथ की व्यवस्थाओं से असंतुष्ट कर्मचारियों ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाह के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल को 15 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बूथ बनाया गया है।इस बूथ पर जब दोपहर बाद जब पोलिंग पार्टी के सदस्य मतदान कराने के लिए पहुँचे तो यहाँ की व्यवस्था से खासे असंतुष्ट दिखे।

IMG 20210414 WA0075

मथुरा से चुनाव ड्यूटी पर आए केशव सिंह और धनकर सिंह ने बताया कि इस बूथ पर न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही बैठने और आराम करने के लिए कोई व्यवस्था है।शौचालय में भी गंदगी का अंबार लगा था।कमरों में ताले लगे हुए थे।

IMG 20210414 WA0074

मतदान कर्मी जमीन पर बैठे प्रशासन के किये गए इंतजामों की पोल खोल रहे थे।पोलिंग पार्टी में महिलाएं भी थी जो अव्यवस्था से खासी नाराज दिखीं।पोलिंग पार्टी के सदस्यों का कहना था कि जब राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल में पर्याप्त इंतजाम नहीं थे तो प्रशासन ने इसे बूथ क्यों बनाया।मतदान कराने आये कर्मियों की नाराजगी कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती नजर आयी।

You may have missed