Sambhal News: घरों के आसपास पोस्टर व स्लोगन चिपका कर लोगों को जागरूक किया

IMG-20210414-WA0037
Share News

भूपेंद्र सिंह संवाददाता

संभल: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एम जी एम पी जी कॉलेज संभल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आबिद हुसैन हैदरी के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुभा गुप्ता के नेतृत्व में महाविद्यालय के जरूरतमंद लोगों को टीकाकरण केंद्रों पर ले जाने हेतु जागरूक किया गया, तथा कोविड-19 टीके के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूक किया गया। महाविद्यालय के सभी योग्य शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का टीकाकरण कराए जाने को जागरूक किया। स्वयंसेविका जेनब खान एवं सुगमता शुक्ला ने अपने घरों के आसपास पोस्टर व स्लोगन चिपका कर लोगों को जागरूक किया और बताया। कि अपने साथ आधार कार्ड राशन कार्ड या कोई भी आईडी ले जाए डाक्टर अनुभा गुप्ता ने कहा छात्र-छात्राएं अपने-अपने गांवों में सोशल मीडिया के माध्यम से टीकाकरण केंद्र पर जाने को जागरूक कर रहे हैं तथा उन्हें कोरोना के बचाव के विभिन्न उपायों से भी परिचित करा रहे हैं।

You may have missed