Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

भारत के अमूल्य रत्न डॉक्टर बी.आर.अम्बेडकर -सोनिया

जनवाद टाइम्स 14 April 2021
भीमराव अंबेडकर जयंती
Share News
       

भारत के अमूल्य रत्न डॉक्टर बी.आर.अम्बेडकर -सोनिया

भीमराव अंबेडकर जयंती

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्र निर्माण में बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी का बहुत ही अमूल्य योगदान है बाबा साहब दुनिया के एक आएसे व्यक्ति है जिनका जन्म दिन दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है बाबा साहब का सम्पूर्ण जीवन गरीब शोषित, पिछड़े, जातियों के भलाई के लिए जीवन संघर्ष का काम किया है।बाबा साहब दुनिया के बहुत बड़े शिल्पकार थे ।

भारत के अमूल्य रत्न डॉक्टर बी.आर.अम्बेडकर -सोनिया

बाबा साहब विश्व रत्न,बोधिसत्व, विधिवेता, और बहुत बड़े अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद, दार्शनिक, लेखक, राजनेता, समाज सुधारक, समाजशास्त्रीय, मानव विज्ञानी, धर्मशास्त्री, इतिहासविद, प्रोफ़ेसर और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर बी.आर.अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल सन् 1891 में मध्यप्रदेश के महू गांव में हुआ था। इनके पिता श्री रामजी मालो जी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई मूरवादकर था ।
यह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी संघर्ष कर ना केवल उच्च शिक्षा हासिल की बल्कि समाज को भी शिक्षित किया। बाबा साहब को बचपन में अनेक आर्थिक व सामाजिक विषमताओं का सामना करना पड़ा और उन्होंने अपनी पढ़ाई बहुत ही विषम परिस्थितियों में प्रारंभ की थी। दलित समाज के उत्थान और उन्हें जागरूक करने में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का योगदान अतुलनीय था । बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की एक ऐसी अद्भुत मिसाल है। जो शायद ही कहीं और देखने को मिले।
बाबा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की तथा अर्थशास्त्र में विधि तथा राजनीति विज्ञान के शोध कार्य किए
भारत के प्रथम विधि तथा न्याय मंत्री थे ।
बाबा साहब हमेशा से नई तकनीक के पक्षधर थे उन्होंने देश के तकनीकी विकास के लिए सदैव संकल्पित थे उन्होंने अपने संसदीय चुनाव (1951) में पहले घोषणा पत्र में कहा था कि खेती में मशीनों का प्रयोग होना चाहिए अगर भारत के खेती के तरीके आदिम बने रहेंगे तो कृषि कभी भी समृद्ध नहीं हो पाएगी । मशीनों का प्रयोग संभव बनाने के लिए छोटी जोत के बजाय बड़ी खेतों पर खेती की जानी चाहिए। मानवाधिकार जैसे दलित और दलित आदिवासियों का मंदिर में प्रवेश, पानी पीने, छुआछूत, जात-पात और ऊंच-नीच जैसी सामाजिक कुरीतियां को समाज से मिटाने बहुत कार्य किया । उन्होंने मनुस्मृति दहन (1927) महाड सत्याग्रह(1928)नाशिक सत्याग्रह, (1930) जैसे कई आंदोलन चलाए । उन्होंने बेजुबान, शोषित और अशिक्षित लोगों को जागरूक करने के लिए वर्ष 1927 से 1956 के दौरान मूकनायक, समताजनता और प्रबुद्ध भारत नामक साप्ताहिक और पाक्षिक पत्र पत्रिकाओं का भी संपादन किया। उन्होंने छात्रावास, नाइट स्कूल, ग्रंथालय तथा शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से कमजोर वर्ग के छात्रों को अध्ययन करने तथा साथ ही आय अर्जित करने के लिए उनको सक्षम बनाया। सन 1945 में उन्होंने अपनी पीपुल्स एजुकेशन सोसाइटी के जरिए मुंबई में सिद्धार्थ महाविद्यालय और औरंगाबाद मिलिंद महाविद्यालय की स्थापना की। संहिता “हिन्दू कोड बिल”  केेे जरिए हिंदू विधवाओं और महिलाओं केेे लिए

• हिंदू पुरुष द्वारा उप-स्त्री रखने या पत्नी के प्रति क्रूर व्यवहार रखने या पुरुष के किसी वीभत्स बीमारी से ग्रसित होने की हालत में पत्नी को अलग होने और गुज़ारा भत्ता मिलने का अधिकार विवाह संबंधों में किसी भी प्रकार के जातीय भेदभाव को ख़त्म करना

•अमानवीय व्यवहार, विवाहेत्तर संबंध, न ठीक होने वाली बीमारी की हालत में पति-पत्नी दोनों को तलाक मिलने का अधिकार

• अमानवीय व्यवहार, विवाहेत्तर संबंध, न ठीक होने वाली बीमारी की हालत में पति-पत्नी दोनों को तलाक मिलने का अधिकार

• सिर्फ एक जीवनसाथी रखने की छूट

• किसी अन्य जाति के बच्चे को गोद लेने का अधिकार में अधिकार दत्तक पुत्र आदि का प्रावधान के लिए संघर्ष किया।

भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना किए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की रचना “रूपये की समस्या और उद्भव और उसके प्रभाव  “भारतीय बैंकिंग का इतिहास और हिल्टन यंग कमीशन के साक्ष्य के आधार पर 1935 में हुई।

ब्रिटिश भारत के प्रांतीय वित्त का विकास के आधार पर देश में वित्त आयोग की स्थापना हुई। वर्ष 1945 में अपने देश की जलनीति के लिए तथा औद्योगिकरण की आर्थिक नीतियों जैसे नदीनालों को जोड़ना, हीराकुंड बांध, दामोदर घाटी बांध, सोननदी घाटी परियोजना ,राष्ट्रीय जलमार्ग, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण बनाने के मार्ग प्रशस्त किए वर्ष 1944 में प्रस्तावित केंद्रीय जल मार्ग और सिंचाई आयोग के प्रस्ताव को 4 अप्रैल 1945 को वायसराय की ओर से अनुमोदित किया गया और बड़े बांधों तकनीकों को भारत में लागू करने हेतु प्रस्तावित किया गया। बाबा साहब गरीब ,मजलूम बेसहारा,महिलाओ के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया।

Post navigation

Previous: Etawah News: थाना कोतवाली पुलिस ने बीती रात 9 बजे से कर्फ्यू लागू होने पर दुकानों को बंद कराया।
Next: Etawah News: ब्रह्माणी देवी मंदिरों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में होने लगा इजाफा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.