Etawah News: थाना कोतवाली पुलिस ने बीती रात 9 बजे से कर्फ्यू लागू होने पर दुकानों को बंद कराया।

IMG-20210413-WA0076
Share News

आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश पर इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम के नेतृत्व में यहां थाना कोतवाली पुलिस ने बीती रात 9 बजे से कर्फ्यू लागू होने पर दुकानों को बंद कराया।

इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक रात्रि में 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू की घोषणा की गई है इसके बावजूद कुछ लोग देर रात तक दुकान खोले दिखे तो उन्हें चेतावनी देकर बंद करा दिया गया। उन्होंने कहा कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान कोई भी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान न खोलें रखें और कोई भी व्यक्ति बेवजह पैदल या वाहन से न चले अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने आते जाते कुछ वाहनों की तलाशी ली व सवार लोगों से शहर में आने का कारण पूछा और समुचित कारण पर ही आगे जाने दिया अन्यथा चेतावनी देकर वापस भेज दिया।

You may have missed