संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: कस्बा पिनाहट के थाना परिसर में शाम को मैस में आग की लपटें उठने से हड़कंप मच गया।आग से मैस में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।एकत्रित हुए पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग पर काबू पाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

बता दें कि रविवार की शाम थाना पिनाहट के मैस में रसोईयों द्वारा खाना तैयार किया जा रहा था तभी गैस सिलेंडर में हो रहे गैस के रिसाव के कारण सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगीं।लपटें उठने से थाना परिसर में हड़कंप मच गया।आनन फानन में एकत्रित होकर पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन

तब तक रसोई का सामान जलकर राख हो गया।विदित हो कि इससे पूर्व भी रसोई घर में आग लगने की घटना हो चुकी है। थाना परिसर में आग बुझाने के उपकरण न होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा भी हो सकता है।इस पर संज्ञान लिए जाने की जरूरत है।