संवाददाता-राजेंद्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।महुआ थाना अतर्गत महुआ पुलिस ने एक आरोपित के घर पर ढोल बजा कृ इश्तेहार चिपकाया और उसे सरेडर करने को कहा गया है।ढोल नगाड़े बजाकर आरोपी के घर इश्तेहार घर पर चिपकाया और स्थानीय लोगो को उसे सरेंडर कराने के लिए कहा गया।महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली फतेहपुर चौथाई गांव के एक युवक ने अपने ही गांव मे लड़की से रेप करने के बाद अश्र्लील वीडियो बनाकर वायरल किया था।वायरल करने से पहले उसने कुछ रूपये की मांग की थी।इस मामले मे पुलिस ने गंभीर आरोप मे मामले दर्ज किये थे।युवक पर पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार वारंट जारी किया गया था।पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।अंत मे घर पर ढोल नगाड़े के साथ महुआ पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया।पुलिस ने बताया कि अगर आरोपी ने सरेडर नही किया तो घर की कुर्की जब्ती की कारवाई की.जाएगी।महुआ पुलिस ने माइक के जरिए स्थानीय ग्रामीणों को कुर्की जब्ती का यह संदेश सुनाया।