Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: गहमागहमी के बीच पंचायत चुनाव का नामांकन सीसीटीवी कैमरा की निगरानी और पुलिस की चौकसी में शुरू

जनवाद टाइम्स 8 April 2021
IMG-20210407-WA0092
Share News
       

संवाददाता- रवीन्द्र नाथ गुप्ता

अतरौलिया। सीसीटीवी की निगरानी में गहमागहमी और पुलिस सुरक्षा में शुरू हुआ पंचायत चुनाव का नामांकन ।बता दे कि विकास खंड कार्यालय में पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान पद,क्षेत्र पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सुबह 8:00 बजे से नामांकन प्रक्रिया चालू हो गई, जिसके लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है तथा गेट पर ही कोविड डेस्क बनाया गया है और लोगों को मास्क पहनकर ही अंदर जाने दिया जा रहा था ।प्रत्याशियों के साथ केवल एक प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। नामांकन के लिए कुल आठ टेबल बनाए गए है वही आठ ए आर ओ के साथ तीन सहयोगी कर्मचारी भी लगाए गए हैं।

Azamgarh News: Nomination of panchayat elections between Gahmaghami started under surveillance of CCTV camera and police surveillance

आठ न्याय पंचायत से आठ कंप्यूटर ऑपरेटर नाम नेशन फील्डिंग के लिए लगे हुए हैं। किसी तरह की असुविधा ना हो जिसके लिए प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय द्वारा सबइंस्पेक्टर,कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल के साथ ही डेढ़ सेक्शन पीएसी भी तैनात कर दी गई है। भीड़ को अंदर जाने की अनुमति नहीं है केवल प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है, वही नामांकन स्थल से लगभग 400 मीटर दूरी पर अतरौलिया मुख्य मार्ग पर करोना संक्रमण को दरकिनार करते हुए भारी भीड़ इकट्ठा है ।नामांकन हाल में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर अरविंद कुमार क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला आर ओ भवानी शंकर शुक्ला तथा नोडल प्रभारी डॉक्टर अच्छेलाल सहित ब्लॉक कर्मचारी भी उपस्थित है। आर ओ भवानी शंकर शुक्ला ने बताया कि माननीय राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी के क्रम में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए नामांकन प्रक्रिया आठ न्याय पंचायतों में शुरू किया गया है जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। कोविड-19 का पालन भी लोगों को कराया जा रहा है, क्रमवार प्रत्याशियों के नामांकन लिए जा रहे हैं और अंतिम व्यक्ति के नामांकन पत्र प्राप्त करने तक यह प्रक्रिया अनवरत चलेगी। निर्वाचन आयोग ने सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक समय निर्धारित किया है लेकिन यदि 5:00 बजे के बाद भी कोई व्यक्ति रहेगा तो उसका भी नामांकन लिया जाएगा ।नामांकन 7 से 8 अप्रैल तक चलेगा तथा 10 अप्रैल को जांच होगी । 11 अप्रैल को नाम वापसी व प्रतीक चिन्हों का आवंटन होगा। आज के 5:00 बजे तक के नामांकन में प्रधान पद के 201, क्षेत्र पंचायत के 159 तथा पंचायत सदस्य के 6 लोगों का नामांकन हुवा। इस मौके पर थाना प्रभारी पंकज पांडे, एडीओ पंचायत बाबूलाल एसएसआई माखन सिंह, एसआई गोपाल जी, महिला एसआई गीता, महिला कांस्टेबल सरिता यादव नेहा अवस्थी दीपा अंकिता भक्त कांस्टेबल अविनाश, अमित, रणविजय, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे

Post navigation

Previous: Bihar News: बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर से 2 लोग गंभीर रूप से घायल।
Next: Ambedkernager News: डीएम की मौजूदगी में हुई क्रॉप कटिंग।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0005
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.