Bihar News: बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर से 2 लोग गंभीर रूप से घायल।

IMG-20210407-WA0091
Share News

नवीन कुमार संवाददाता

बिदुपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर महनार रोड के मुख्य मार्ग पर दुर्घटना में दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घटना बुधवार सुबह लगभग 7:00 बजे की है।मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल पानापुर में अनियंत्रित बाइक पल्सर ने स्कॉर्पियो में घुसी,बाइक सवार दो युवक बाल बाल बचे, वही मौके से स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़ भाग निकला। वही स्थानीय लोगो की सहयता से किसी ढंग से स्कॉर्पियो के नीचे दबे दोनो युवक को बाहर निकाला गया और बिदुपुर थाने द्वारा बिदुपुर पीएचसी लाया गया। गम्भीर रूप से घायल युवक को प्राइमरी उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दीया गया वही घायल युवक जीतन कुमार और गड़डू कुमार धमौन समस्तीपुर का रहने वाला है जो पल्सर बाइक से पटना किसी निजी काम से जा रहा था।

You may have missed