Sambhal News: विधुत विजलेंस टीम के खिलाफ किसानों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

IMG-20210407-WA0078
Share News

संभल से भूपेंद्र सिंह संवाददाता

सम्भल भारतीय किसान यूनियन असली ने एक ज्ञापन सम्भल उपजिलाधिकारी को सौपा, किसानों का कहना है कि विधुत विभाग की विजलेंस टीम लगातार गांवो मे जाकर किसानों को परेशान कर रही है किसानों का कहना है कि विजलेंस टीम गांव मे जाकर सिर्फ घर की वीडियो बना कर ले आती है और परिजनों का मोबाइल नंबर नोट करके ले आती है और फ़ोन के जरिये मोटी रकम मांगी जाती है जब वो पैसे देने से मना करता है तो झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी जाती है ऐसे मे किसान क्या करे, वो भी मुकदमे के नाम से डर जाता है ,और जैसे तैसे करके बिजलेंस टीम का पेट भरता है, इस संबंध मे एक किसान विजलेंस टीम की पैसे के लेनदेन को लेकर एक ऑडियो भी वायरल हुई थी लेकिन क्या हुआ कुछ नही ,जांच के नाम पर फ़ाइल बन्द कर दी जाती है, कि कल आना जांच चल रही है आखिर कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस आखिर ऐसे लोगो को क्यो बचाती है जो कि जनता को सरेआम लूट रहे है अब सवाल ये है कि आखिर अफसरों द्वारा जनता को न्याय क्यो नही मिलता है जहां योगी सरकार भरस्टाचार को खत्म करने के तमाम दावे करती हैं लेकिन उन्हीं के अफसर उनको लगातार पलीता लगा रहे है ऐसा मामला पहली बार नही हुआ एक मामला पंवासा ब्लॉक के ग्राम मऊ भूड का है जहाँ तीन महीने से गांव के अंदर लाइट नही आ रही है थी ऐसे मे उसी गांव का रहने वाला पत्रकार मुबारक ने इस खबर को हाई लाइट किया जिससे जई जयवीर खिन्न होकर पत्रकार के घर ही धाबा बोल दिया जई ने पत्रकार और घर वालो से गाली गलौज की ,जिसको पत्रकार ने सारा मामला अपने कैमरे में कैद कर लिया इस संबंध मे पत्रकार सम्भल उपजिलाधिकारी से भी मिला, लेकिन क्या मिला सिर्फ जांच के नाम पर आश्वासन, बिजली के बड़े अधिकारियों से भी पत्रकार मिला लेकिन वहाँ पर भी कोई न्याय नही मिला,
ऐसे ही हाल किसानों का है पहले उनके घर की वीडियो बना कर ले आते है बाद मे झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूल ली जाती है इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल यादव, मोहम्मद वारिश, मोहम्मद मुकीम, चोo संजीव ग़ांधी ,अर्जुन सिंह ,सुलेमान, अनीस अहमद, आदि किसान मौजूद रहे।

You may have missed