Agra News: अवैध शराब की तस्करी मे प्रधान प्रत्याशी सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

IMG_20210406_202420
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट:थाना बसई अरेला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप मे प्रधान प्रत्याशी समेत तीन लोगों को पकडकर जेल भेज दिया।
बीते तीन अप्रेल की रात थाना बसई अरेला पुलिस द्वारा क्षेत्र में बैरियर डालकर चैकिंग की जा रही थी।

IMG 20210406 202420

 

तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सबोरा के पास जंगल मे दो गाडियों में अवैध शराब की पेटियों की बिक्री किये जाने की सूचना मिली थी।सूचना पर पुलिस ने छापा बताए गए स्थान से एक मैक्स व इण्डिका कार बरामद की थी।मैक्स से पुलिस ने 46 पौआ अंग्रेजी शराब राजस्थान ब्राण्ड की बरामद की थी।जबकि अभियुक्त भागने में सफल रहे थे। पुलिस द्वारा शराब माफियाओ की पहचान कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया

IMG 20210406 202420 1

पुलिस ने तीन शराब माफियाओ को गिरफ्तार किया जिनमे दो प्रधान पद के प्रत्याशी हैं।जिनमें संतोष कुशवाह ग्राम पंचायत सबोरा से प्रधान पद पर व तर्जन सिह ग्राम पंचायत गजोरा से प्रधान पद पर प्रत्याशी है।तर्जनसिह का पुत्र बंटू उर्फ बीरेन्द्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 63/72 व 21/21 में मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी बसई अरेला अमरदीप शर्मा ने बताया तर्जन सिह के नाम पर मैक्स गाड़ी का रजिस्ट्रेशन है।ये सभी शराब तस्कर है और इनका एक साथी अमरसिंह फरार है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

You may have missed