मंटू राय संवाददाता अररिया : अधिवक्ता इन्तेखाब आलम ने सीजीएल की परीक्षा में 200 में 200 ऑडिटर ऑफिसर के पद के लिए हुए एग्जाम में अंक प्राप्त कर गौरव वत्स ने बिहार और अपने परिवार का नाम रोशन किया जिस के लिए वह बधाई के पात्र हैं। श्री आलम ने कहा कि गौरव वत्स का मैट्रिक सीबीएसई बोर्ड में भी 103ऑल इंडिया रैंक था और ईयररिंग कॉलेज में ऑल सेमेस्टर ऑल ब्रांच भी टॉपर यूपीएससी का मेंस भी दिया है।

इन्होंने कहा कि गौरव उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा में भी इंटरव्यू दिया था और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में भी रिटन हुआ था। ऐसे मेधावी छात्र और मेरे मित्र सत्येंद्र शर्मा कालिंदी कनक के साथ सभी परिजनों को अपनी ओर सेबहुत-बहुत बधाई देता हूं और गौरव वत्स के बेहतर भविष्य की कामना करता हूं।
आलम ने कहा कि उस पर गहरी छाप उसके मामा प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार राम सुजान अमर का है वामपंथी विचारक राम सुजान जी अक्षर निर्देशित करते रहते हैं श्री अमर जी जनसत्ता में संपादक भी थे और और स्वतंत्र लिखन भी करते हैं वामपंथी बुद्धिजीवियों में चर्चित है मैंने भी उस बालक को बचपन हमेशा प्रोत्साहित एवं निर्देशित किया है मेरा संबंध बिल्कुल पिता पुत्र का है।
वह हमेशा मुझे अभिभावक ही माना उसकी इस सफलता पर एक बार पुनः बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री आलम ने कहा कि गौरव वत्स का साहित्य और लेखन में भी दक्षता हासिल है उसकी एक कविता टाइम्स ऑफ इंडिया के विशेषांक में भी प्रकाशित हुई और विभिन्न अखबारों और मैगजीन में राजनीतिक आर्थिक लेखन भी करता है।