मेरठ न्यूज: चोरी के मोबाइल व चाकू के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210404-WA0032
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैन्ट के निर्देशन मे आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा की जा रही डी बाबा तिराहा पर चैंकिग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार तीन मोबाइल एवं चैन लुटेरो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम हिमांशु पुत्र रामअवतार सिह निवासी 403 न्यु गोविन्दपुरी थाना कंकरखेडा मेरठ व जतिन पुत्र प्रमोद कुमार निवासी 398/09 न्यु गोविन्दपुरी थाना कंकरखेडा मेरठ व अकरम पुत्र इस्लाम कुरैशी निवासी जली कोठी नाला थाना देहलीगेट मेरठ बताया।इनके कब्जे से लूटे हुए चार 5 मोबाइल क्रमशः 01. ओप्पो ए-31 रंग काला, 02.सैमसंग गैलेक्सी एस-9, 3. सैमसंग गलैक्सी ग्रांड प्राईम प्रो रंग काला, 4. विवो रंग नीला, 5. मोबाइल एमआई रंग गोल्डन व एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ पर इन्होने बताया कि हम तीनो थाना नौचन्दी थाना लालकुर्ती थाना कंकडखेडा व देहलीगेट व मेरठ जनपद में जगह जगह मोबाईल/चैन लूटने की घटनाओ को अंजाम दिया है। तथा हमसे बरामद चाकू का प्रयोग हम लोग लूट की घटना में करते है। तथा हम लोगो से बरामद मोटर साइकिल पर बैठकर ही हम लोग मोबाईल व चैन आदि लूटने की घटना को करते है। अकरम व जतिन द्वारा बताया गया कि 12 मार्च को हमने न्यू सैनिक कालोनी थाना कंकडखेडा में लगभग शाम के 07:00 बजे करीब एक स्कूटर पर एक व्यक्ति व पीछे एक महिला बैठकर जा रही थी तभी उसका कान का कुण्डल हम दोनो छीनकर मोटर साइकिल से भाग गये थे। तथा जतिन व हिमांशू द्वारा बताया गया कि 15 मार्च हिमाशू मोटर साइकिल चला रहा था तथा मै पीछा बैठा था तब डवल स्टोरी डिफेन्स एन्कलेव कंकडखेडा मे जा रही एक महिला के कुण्डल जतिन नें मोटर साइकिल से उतरकर छीने थे तथा हम लोग एल0आई0सी0 ग्राउण्ड की ओर भाग गये थे तथा 01 अप्रैल को कंकडखेडा टोल के पास रिक्शे मे जाती एक महिला सो ओप्पो कम्पनी का मोबाईल छीना था, जिसके सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मुकदमा अपराध संख्या 63/2021 धारा 392 भादवि दर्ज है तथा ओर अधिक गहनता से पूछने पर बताया कि सर हमने काफी घटनाए चैन व मोबाईल छीनने की है। तथा हम लोग मोबाईल व चैन कुण्डल आदि राह चलते व्यक्ति को बेच देते है। तस्करा पूछताछ अंकित किया जाता है। अभियुक्त गण द्वारा पूछताछ पर कंकरखेडा थाना क्षेत्र व अन्य़ इलाको में लूट की घटनाओ का इकबाल करना बताया गया है। तथा यह भी बताया कि अधिकाशः लूट की घटनाएं हिमाशुँ व जतिन करते है तथा मोबाइल व अन्य सामान को बेचने का कार्य अकरम करता है।
गिरफ्तार अभियुक्त— हिमांशु पुत्र रामअवतार सिह निवासी 403 न्यु गोविन्दपुरी थाना कंकरखेडा मेरठ व जतिन पुत्र प्रमोद कुमार निवासी 398/09 न्यु गोविन्दपुरी थाना कंकरखेडा मेरठ व अकरम पुत्र इस्लाम कुरैशी निवासी जली कोठी नाला थाना देहलीगेट मेरठ
बरामदगी- मोबाइल ओप्पो ए 31 रंग काला व मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी एस -9 व मोबाइल सैमसंग गलैक्सी ग्रांड प्राईम प्रो रंग काला व मोबाइल विवो रंग नीला व मोबाइल एमआई रंग गोल्डन व एक चाकू।

You may have missed