Bihar News: अररिया नगर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध नगर में प्राथमिक दर्ज

IMG_20210404_192924
Share News

मंटू राय संवाददाता

थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में एक बड़ी सफलता हांसिल किया है। आपको बता दें कि, बीए 29 मार्च को मजगामा बड़ी नहर के पास स्थित जिलेबी गाछ के पास से अररिया नगर थानाक्षेत्र के ही शिवपुरी निवासी सिकंदर प्रसाद की बाइक कुछ अज्ञात लोगों द्वारा लूट ली गयी थी। जिसको लेकर सिकन्दर प्रसाद ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया था।

सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार व अनुसंधान कर्ता बिमल कुमार मंडल द्वारा छानबीन शुरू की गई। छानबीन के क्रम में संदेह के आधार पर महलगांव थानाक्षेत्र के बागनगर के दो युवक मनोज यादव और राजकुमार मांझी को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के क्रम में दोनों युवकों ने इस घटना में संलिप्तता कप स्वीकार किया साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने जलालगढ़ थानाक्षेत्र के दीपक यादव को बेचा है। फिर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए दीपक यादव को भी गिरफ्तार किया गया। और बाइक बरामद की गयी। साथ ही इस घटना में लूट गया सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। आइये आपको दिखाते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीएसपी पुष्कर कुमार ने क्या कहा

You may have missed