Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवार लगा रहे हैं ब्लॉक और बैंक के चक्कर

जनवाद टाइम्स 2 April 2021
IMG-20210402-WA0031
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: ब्लॉक बाह क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी सातवें दिन भी पर्चा खरीदने के लिए पहुंचे।जैसे जैसे पर्चा खरीदने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे फॉर्म खरीदने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। दिन भर पंचायत चुनाव के पर्चा खरीदने वालों की भीड़ ब्लॉक परिसर में दिखती है ।फॉर्म खरीदने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ब्लॉक परिसर में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

IMG 20210402 WA0030 2

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लोगों ने अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शरू कर दिया है।प्रत्याशी गांव गांव अपनी दावेदारी करते हुए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आज सातवे दिन भी ब्लॉक बाह परिसर में सुबह से ही प्रधान, क्षेत्र पंचायत और सदस्य पद के पर्चे खरीदने वालों की और अदेय प्रमाण पत्र बनवाने वालों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।साथ ही बैंक में जमानत राशि जमा करने के लिए प्रत्याशियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।फार्मों की बिक्री और अदेय प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चला।इस बीच लोगों द्वारा अदेय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रुपये माँगे जाने की भी चर्चा सुनी गयी। ब्लॉक परिसर में सातवें दिन भी पर्चों की बिक्री में अव्यवस्था देखने को मिली लोग काउंटरों पर समूह में एकत्रित दिखाई दिए।पर्चा खरीदने वालों के और न ही पर्चा देने वाले कर्मचारियों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन किया

IMG 20210402 WA0031

सामाजिक दूरी तार तार दिखी। सातवें दिन पर्चे की खरीदारी में बाह ब्लॉक में प्रधान पद के कुल 57फार्म बिके जिसमें 45 फार्म आरक्षित श्रेणी के लोगों ने और 12 फार्म अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों ने खरीदे।क्षेत्र पंचायत के कुल 56फार्म बिके जिसमे 48आरक्षित श्रेणी के लोगों ने व 8 अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार ने खरीदा। सदस्य पद के कुल 110 पर्चों में 72 आरक्षित श्रेणी के लोगों द्वारा तो 38 अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार द्वारा खरीदे गए। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली।

Post navigation

Previous: Ambedkarnagar News: मरीज व परिजन करते रहे इंतजार, स्वास्थ्य केन्द्र बसखारी में डॉक्टर का पता नहीं।
Next: Agra News: दबंग ने शराब के नशे में महिला के घर मे घुसकर की गाली गलौज विरोध करने पर की जमकर मारपीट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.