Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:  पुलिस मुठभेड में घायल वांछित 25000रू0 के इनामी गैगस्टर अभियुक्त को अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 1 April 2021
IMG_20210401_225704
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनावो को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डाॅ बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना इकदिल पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड में घायल होने के उपरान्त 15 साल से हत्या के अभियोग में वांछित 25000रू0 के इनामी अभियुक्त को अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार।

दिनांक 31.03/01.04.2021 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन आगामी पंचायती चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर वाछिंत अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना इकदिल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि थाना इकदिल से वर्ष 2006 से लूट, हत्या व गैंग्स्टर एक्ट में वांछित एवं 25000रू0 का इनामी अभियुक्त जिसके द्वारा डीसीएम चालक से लूट का प्रयास करते हुए चालक को गोली मारकर छोड देने की घटना कारित की गयी थी। जिसके कारण डीसीएम का सन्तुलन बिगडने पर डीसीएम पलट गयी एवं घायल डीसीएम चालक की उपचार के दौरान मुत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 120/2006 धारा 302, 307, 398 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था, जो पंचायती चुनाव को प्रभावित करने के उददेश्य से गाॅव आया हुआ था एवं अब कहीं जानेे की फिराक एनएच 02 स्थित एसआरएम काॅलेज के पास खडा हुआ है।
मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना इकदिल पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहाॅ पर एक व्यक्ति खडा हुआ दिखाई दिया जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर सीधे पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करते हुए जानलेवा हमला किया गया जिसमें बदमाश द्वारा चलाई गयी गोली सीधे पुलिस टीम के सरकारी वाहन मे आ लगी जिसमे पुलिस टीम द्वारा जैसे तैसे अपनी जान बचाई गयी, इसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमे कि एक गोली बदमाश के बायें पैर मे जा लगी जिसके कारण बदमाश घायल होकर कुछ दूर चलकर गिर पडा जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के पश्चात पुलिस अभिरक्षा मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. गोपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी सराय जलाल, थाना इकदिल, जनपद इटावा ।

बरामदगी-
1. 01 तमंचा 315 बोर
2. 01 जिन्दा कारतूस
3. 02 खोखा कारतूस
4. 01 फर्जी आधार कार्ड (भाई राजवीर के नाम का जिसपर अभि0 की फोटो है)
5. 01 फर्जी ड्राइवर लाइसेन्स (भाई राजवीर के नाम का जिसपर अभि0 की फोटो है)

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना कंकरखेड़ा व एसओजी टीम द्वारा कारवाई करते हुए छात्र को किया बरामद।
Next: Etawah News: पुलिस ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.