Etawah News: मतगणना स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुँची जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं पर जाहिर किये असन्तोष

FB_IMG_1617296897467
Share News

संवाददाता विकास यादव

इटावा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के अन्तर्गत स्थानीय कृषि उत्पादन मण्डी समिति में बनाये गये मतगणना स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुँची जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं पर असन्तोष जाहिर करते हुए अधीनस्थों को तहसील में मतगणना स्थल बनाये जाने के निर्देश दिये। गुरूवार की दोपहर करीब साढे बारह बजे स्थानीय कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर में बनाये गये त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना स्थल का जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहाँ की व्यवस्थाओं पर असन्तोष जाहिर करने के उपरान्त स्थानीय तहसील कार्यालय व परिसर का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी श्रीमती सिंह ने मौजूद उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह, तहसीलदार हरिश्चन्द्र व खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य अधीनस्थों को मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मण्डी समिति स्थल से परिवर्तित करके तहसील परिसर में बनाने के लिए निर्देशित किया।

Trending News