Agra News: पंचायत चुनाव में फॉर्म खरीदने और अदेय प्रमाण पत्र के लिए ब्लॉक में सामाजिक दूरी हुई तार तार

IMG-20210401-WA0013
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: ब्लॉक बाह क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी छठवें दिन भी पर्चा खरीदने के लिए पहुंचे। दिन भर पंचायत चुनाव के पर्चा खरीदने वालों की भीड़ देखी गई।फॉर्म खरीदने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ब्लॉक परिसर में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

IMG 20210401 WA0016

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लोग अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं और गांव गांव अपनी दावेदारी करते हुए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। आज छठवें दिन भी ब्लॉक बाह परिसर में सुबह से ही प्रधान, क्षेत्र पंचायत और सदस्य पद के पर्चे खरीदने वालों की और अदेय प्रमाण पत्र बनवाने वालों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।फार्मों की बिक्री और अदेय प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चला।इस बीच लोगों द्वारा अदेय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रुपये माँगे जाने की भी चर्चा सुनी गयी। ब्लॉक परिसर में छठवें दिन भी पर्चों की बिक्री में अव्यवस्था देखने को मिली लोग काउंटरों पर समूह में एकत्रित दिखाई दिए।पर्चा खरीदने वालों के और न ही पर्चा देने वाले कर्मचारियों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन किया

IMG 20210401 WA0013

सामाजिक दूरी तार तार दिखी। छठवें दिन पर्चे की खरीदारी में बाह ब्लॉक में प्रधान पद के कुल 78 फार्म बिके जिसमें 66 फार्म आरक्षित श्रेणी के लोगों ने और 12 फार्म अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों ने खरीदे।क्षेत्र पंचायत के कुल 95 फार्म बिके जिसमे 79आरक्षित श्रेणी के लोगों ने व 16 अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार ने खरीदा। सदस्य पद के कुल 30 पर्चों में 23 आरक्षित श्रेणी के लोगों द्वारा तो 07 अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार द्वारा खरीदे गए। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली।

You may have missed