Agra News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए दूसरे दिन भी पर्चे खरीदने पहुँचे उम्मीदवार

IMG_20210328_192157
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह। ब्लॉक बाह क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी दूसरे दिन भी पर्चा खरीदने के लिए पहुंचे। दिन भर पंचायत चुनाव के पर्चा खरीदने वालों की भीड़ देखी गई।

IMG 20210328 192157

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लोग अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं और गांव गांव अपनी दावेदारी करते हुए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। आज दूसरे दिन भी ब्लॉक बाह परिसर में सुबह से ही प्रधान, क्षेत्र पंचायत और सदस्य पद के पर्चे खरीदने के लिए प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, ब्लॉक परिसर कार्यालय पर लोगों की भीड़ देखी गई।फार्मों की बिक्री सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चली ।ब्लॉक परिसर में दूसरे दिन भी पर्चों की बिक्री में अव्यवस्था देखने को मिली लोग काउंटरों पर समूह में एकत्रित दिखाई दिए।पर्चा खरीदने वालों के और न ही पर्चा देने वाले कर्मचारियों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन किया

IMG 20210328 192347

सामाजिक दूरी तार तार दिखी। दूसरे दिन पर्चे की खरीदारी में बाह ब्लॉक में प्रधान पद के कुल 84 फार्म बिके जिसमें 62 फार्म आरक्षित श्रेणी के लोगों ने और 22 फार्म अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों ने खरीदे।क्षेत्र पंचायत के कुल 57 फार्म बिके जिसमे 56 आरक्षित श्रेणी के लोगों ने व 1 अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार ने खरीदा। सदस्य पद के कुल 14 पर्चों में 12 आरक्षित श्रेणी के लोगों द्वारा तो 2 अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार द्वारा खरीदा गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली।

You may have missed