Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: महिलाओं से चैन/ जंजीर लूटने/ छिनैती करने वाले 02 बदमाशों को किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 27 March 2021
Etawah News: 02 miscreants arrested for robbing / snatching chains from women
Share News
       
संवाददाता दिलीप कुमार 
इटावा: जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना इकदिल पुलिस द्वारा महिलाओं से चैन/ जंजीर लूटने/ छिनैती करने वाले 02 बदमाशों को अवैध असलहा व मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया ।
आगामी पंचायत चुनावों एवं होली के त्यौहार की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत दिनांक 26/27.03.2021 की रात्रि को थाना इकदिल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्ति /वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इसी क्रम में थाना इकदिल पुलिस द्वारा मानिकपुर ग्वालियर बाईपास पर संदिग्ध व्यक्ति /वाहनों की चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी की दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अवैध असलहा सहित जमुना पुल की तरफ से मानिकपुर मोड की तरफ आ रहे है ।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्वालियर बाईपास पर नाकाबन्दी कर सघनता से चैकिंग की जाने लगी तभी कुछ देर बाद जमुना पुल की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर रोकने का इशारा किया गया । पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल को पीछे मोडकर भागने का प्रयास करने लगे । जिन्हे संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर पीछा करते हुए घेरकर पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध असलहा एवं मादक पदार्थ बरामद किये गये । पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से अवैध असलहा के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उन्होनें बताया कि हम लोग सुनसान स्थानों एवं रास्तों पर महिलाओं से चेन स्नेचिंग करते है । पुलिस द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा निम्न घटनाए कारित करना स्वीकार किया गया ।
1. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 25.02.2021 को वादी अनुज कुमार पुत्र सुभाष सिंह निवासी ग्राम लवारपुरा थाना बकेवर से उसकी माँ के साथ रास्ते में जाते समय ग्राम बीलमपुर के पास चेन लूट/ छिनैती की घटना कारित की गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 50/2021 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
2. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 10.03.2021 को वादी गौरव सिंह पुत्र अनिल कुमार वर्मा निवासी विकास कालोनी पक्का बाग थाना इकदिल की माँ के साथ मन्दिर जाते समय पैण्डल लूट/ छिनैती की घटना कारित की गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 74/2021 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.मोनू उर्फ मयंक पुत्र राजकुमार गौतम निवासी जयभारत कालोनी पक्काबाग फ्रेण्डस कालोनी इटावा
2. कन्नू उर्फ सुमित कश्यप पुत्र सोनू कश्यप निवासी सती मोहल्ला कोतवाली इटावा
बरामदगीः-
1. 01 अदद तमंचा 315 बोर
2. 02 अदद कारतूस 315 नाजायज
3. 01 अदद छुरा नाजायज
4. 220 ग्राम नशील पाउडर
5. 02 अदद चैन पीली धातू के टुकडे
6. 01 अदद मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 75 टी 6614

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: Etawah News: अपमिश्रित शराब बनाने वाले 02 अभियुक्त अवैध शराब बनाने की सामग्री व उपकरण सहित गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.