Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • मेरठ न्यूज: माधवपुरम क्षेत्र मे बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग का सफल अनावरण करते हुए 04 बदमाश गिरफ्तार तथा अवैध असलाह व कारतूस बरामद।
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: माधवपुरम क्षेत्र मे बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग का सफल अनावरण करते हुए 04 बदमाश गिरफ्तार तथा अवैध असलाह व कारतूस बरामद।

जनवाद टाइम्स 25 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210325-WA0035

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 21 मार्च को माधवपुरम क्षेत्र मे बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग की घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के निर्देशन प्रभारी निरीक्षक थाना ब्रहमपुरी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। जिसके द्वारा दिनांक 24 मार्च को घटना की वारदात को अंजाम देने वाले 04 बदमाशों को माधवपुरम गेट के पास से समय करीब 08:10 बजे गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध असलाह व कारतूस बरामद किये गये हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण एवं पूछताछः- 21 मार्च को समय करीब 07:00 बजे माधवपुरम प्रधानमंत्री जनऔषधालय चौराहे के पास में वैगन आर कार नंबर UP 14 CZ 5927 में सवार चार अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गयी जिसकी आवाज सुनकर कुछ स्थानीय लोग व पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा कर नर्सरी तिराहे के पास बदमाशों को घेरने का प्रयास किया गया तो बदमाश पुनः फायरिंग कर अपनी कार वैगन आर नं0 UP 14 CZ 5927 छोड़कर भाग गये थे। जिसके सम्बन्ध मे चौकी प्रभारी माधवपुरम द्वारा थाना ब्रहमपुरी पर मुकदमा अपराध संख्या 80/2021 धारा 307/336 भादवि व 07 सीएलए एक्ट पंजीकृत कराया गया था। घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 04 बदमाशों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलाहों तथा जिन्दा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग मोदीनगर से कीमा खाने गोला कुंआ आये थे, वापिस जाते समय माधवपुरम में एक चौराहे पर हमने मौज मस्ती में फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद पुलिस व कुछ लोगों के द्वारा हमारा पीछा किया गया तो अपने आप को घिरा देखकर पुनः फायर करते हुए हम लोग गाड़ी छोड़कर भाग गये थे।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणः- शादाब मलिक पुत्र शकील अहमद निवासी कस्बा रोड नाले के पास बेगमाबाद कस्बा व थाना मोदीनगर गाजियाबाद। व सलमान पुत्र रफीक निवासी जाटों वाली गली, तारापुरी थाना लिसाड़ीगेट मेरठ। व शुएब पुत्र मुर्सलीम- निवासी- कस्बा रोड नाले के पास बेगमाबाद कस्बा व थाना मोदीनगर गाजियाबाद। व
जुनैद पुत्र स्व0 इब्राहिम- निवासी- कस्बा रोड नाले के पास बेगमाबाद कस्बा व थाना मोदीनगर गाजियाबाद।
अभियुक्तगण के कब्जे से बरामदगी का विवरणः- एक देशी पिस्टल 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, तीन देशी तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर। अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
सुभाष अत्री प्रभारी निरीक्षक थाना ब्रहमपुरी मेरठ। व नरेन्द्र कसाना व ओमप्रकाश व भूपेन्द्र सिंह व पुष्पेन्द्र सिंह व सुधीर कुमार व मोहम्मद नाजिम व आदेश पुण्डीर शामिल थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: जीविका दीदीयों की ब़ैठक मे दिये गये अहम निर्देश।
Next: मेरठ न्यूज: 03 वांरटियो को थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d