Agra News: बाह पुलिस ने मामूली विवाद में शांति भंग करने को लेकर तीन लोगों को भेजा जेल

IMG_20210322_203636
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
थाना बाह पुलिस ने अलग अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जसराम पुत्र दाताराम उम्र 40 वर्ष निवासी मढेपुरा का अपने भाई राजू पुत्र दाताराम से जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है जिसमें आज दाताराम ने अपने भाई राजू की मारपीट कर दी।राजू ने थाना बाह में दाताराम के खिलाफ मारपीट किये जाने का मामला दर्ज कराया जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने दाताराम को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के मामले में जेल भेज दिया।

IMG 20210322 203636

वहीं दूसरे मामले में वीरू पुत्र महेश चंद्र उम्र 26 वर्ष निवासी बलाई पुरा और अनिल पुत्र बिहारी लाल उम्र 22 वर्ष निवासी पार्वती पुरा जरार का रुपयों को लेकर विवाद हो गया

IMG 20210322 203636 1

विवाद बढ़ने पर दोनों आपस मे भिड़ गए सूचना पर पहुँची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आयी जहाँ वीरू और अनिल दोनों को शांतिभंग करने के आरोप में थाना पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया।

You may have missed