Agra News: दुकान में नकब लगाकर चोरों ने तांबा और पीतल का सामान किया चोरी

Agra News: Thieves steal copper and brass items by putting cash in a shop
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
कस्बा बाह में पशु अस्पताल के सामने स्थित मैकेनिक की दुकान से चोरों ने देर रात दीवार में नकब लगाकर तांबा और पीतल का सामान चोरी कर लिया।चोरी की वारदात का पता सुबह चला जब दुकानदार सुबह 6 बजे दुकान खोलने आया।दुकानदार ने दुकान को खोला तो उसके होश उड़ गए अंदर की दीवार फूटी हुई थी और दुकान में सामान बिखरा पड़ा था जबकि तांबा और पीतल का सामान गायब था।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र पुत्र भगवान दास निवासी खटीक टूला की कस्बा में पशु अस्पताल के सामने दुकान है।रोज की भाँति सुबह 6 बजे रविन्द्र अपनी दुकान खोलने पहुँचा तो उसकी दुकान में अंदर वाली दीवार में नकब लगा हुआ था और दुकान से सामान गायब था।दुकान में हुई चोरी की सूचना दुकानदार रविन्द्र ने थाना बाह में दी।पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है।

You may have missed