Agra News: पिनाहट के सबोरा गावँ में पेड़ से बेर तोड़ रहे है किशोर पर जंगली जानवर ने किया हमला,किशोर हुआ घायल

Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
आगरा: थाना बसई अरेला क्षेत्र के सबोरा गावँ में जंगली जानवर के हमले से 7 वर्षीय किशोर घायल हो गया।किशोर जानवर से बचने के लिए चीखने चिल्लाने लगा।चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने किशोर को जंगली जानवर से छुड़ाया और उसे गंभीर अवस्था मे पिनाहट सी एच सी में भर्ती कराया।

IMG 20210309 WA0122

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजवीर पुत्र साहूकार निवासी पोहरी मध्य प्रदेश का रहने वाला है जो कि आलू खुदाई के लिए अपने परिजनों के साथ पिनाहट में आया हुआ है।आज दोपहर में उसके परिजन आलू की खुदाई में लगे थे तभी 7 वर्षीय किशोर राजवीर पास ही बेर के पेड़ से बेर तोड़ने चला गया जहाँ बेर तोड़ते समय किसी जंगली जानवर ने उसके ऊपर हमला कर दिया।किशोर जंगली जानवर से बचाने के लिए चिल्लाने लगा उसकी आवाज सुनकर पास ही काम कर रहे लोग दौड़ पड़े।लोगों को देखकर जंगली जानवर बीहड़ की ओर भाग गया।किशोर को घायल अवस्था मे उसके परिजनों ने पिनाहट सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज जारी था।

You may have missed