अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जनवाद टाइम्स द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया

Women were honored by the People's Times on the occasion of International Women's Day
Share News

उत्तर प्रदेश के जाने पहचाने न्यूज़ चैनेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की संध्या पर महिलाओं का सम्मान किया गया। महिलाओं को चेनेल की ओर से शिक्षा /साहित्य /पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्क्रष्ट कार्य करने के प्रति प्रसंशा पत्र दिए गये

इस मौके पर शिक्षा /साहित्य /पत्रकारिता एवं समाज निर्माण के लिए 5 महिलाओं को, महिला शक्तिकरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित महिलाओ में श्रीमती जया मोहन(माध्यमिक शिक्षा परिषद में सहायक सचिव पद से रिटायर) ) , श्रीमती सोनिया(राजकीय इंटर कोलेज खलीलाबाद में व्यायाम शिक्षिका), मुश्कान सिंह आजाद(पत्रकार), शायरा बानो(पत्रकार), निदा बानो(पत्रकार) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Women were honored by the People's Times on the occasion of International Women's Day

जनवाद टाइम्स के प्रधान संपादक डॉ महेंद्र कुमार निगम ने कहा कि नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है, आज की नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। आगे उन्होंने बताया की नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा।

Trending News