Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Sambhal News: आठ समाजसेविकाओं को महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया
  • Breaking News

Sambhal News: आठ समाजसेविकाओं को महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया

जनवाद टाइम्स 8 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Sambhal News: Eight social workers were awarded the Women Empowerment Award

भूपेंद्र सिंह संवाददाता

सम्भल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ सुधा सक्सैना व कुसुम समेत आठ समाजसेविकाओं को महिला सशक्तिकरण सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।
समिति के संरक्षक सलाहकार डॉ यू सी सक्सैना के आवास पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि व पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन तरन्नुम अकील, डॉ सुधा सक्सैना, महासचिव कुसुम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण जबकि बैद्य सत्यप्रकाश रस्तोगी, डॉ यूं सी सक्सैना, प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व महाप्रबंधक रूबी ने दीप प्रज्ज्वलित किया । इसके साथ ही डॉ किश्वर जहां जैदी, मन्जू सक्सैना, साक्षी शर्मा,इकरा इफ्तेखार,हिना मंसूरी, डॉ नायरा जौहर,सायमा रानी ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि तरन्नुम अकील व प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने नगर की समाज सेविका डॉ सुधा सक्सैना, शवनूर बेगम, नाहिद रजा, कुसुम, रूबी, रजनी कांता चौहान, सीमा आर्या व डॉ मोहसिना शहजाद को शाॅल उड़ाकर व सम्मान पत्र देकर महिला सशक्तिकरण सम्मान 2021से सम्मानित किया।
समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व महासचिव कुसुम ने महिला सशक्तिकरण विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि तरन्नुम अकील ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित कर एक अच्छा कार्य किया है। डॉ सुधा सक्सैना ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बैद्य सत्यप्रकाश रस्तोगी व डॉ यूं सी सक्सैना ने कहा कि पुरूषों की तरक्की में महिलाओं का एक विशेष योगदान रहता है। डॉ किश्वर जहां जैदी ने कहा कि नारी शक्ति को अब संसार मानने लगा है। डॉ नायरा जौहर ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी सम्मान का दिवस है। इसलिए पुरूषों को चाहिए कि वह महिलाओं का बराबरी का हर क्षेत्र में दे। महाप्रबंधक रूबी ने ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत की एक ऐसी संस्था है जहां अस्सी प्रतिशत महिलाएं बड़े बड़े पदों पर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मन्जू सक्सैना, साक्षी शर्मा,आस मौहम्मद, डॉ जिकरूल हक, शवनूर बेगम,इकरा इफ्तेखार, सायमा रानी, नाहिद रजा, हिना मंसूरी, रजनी कांता चौहान ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुधा सक्सैना ने तथा संचालन सीमा आर्या ने किया। अन्त में प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व महासचिव कुसुम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: युवा ऋराजद ने प्रखंड परिसर मे दिया धरना, बेतहाशा बढ रही मंहगाई, दिन प्रति दिन बढ रही है।
Next: अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जनवाद टाइम्स द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d