Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अंतरराष्ट्रीय- महिला दिवस पर विशेष

जनवाद टाइम्स 8 March 2021
अंतरराष्ट्रीय- महिला दिवस पर विशेष
Share News
       

संतकबीरगर, 8 मार्च 2021: कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की शिक्षिका सोनिया ने आत्मरक्षा के साथ ही छात्राओं को आत्‍मनिर्भरता के गुर  व कोरोना काल में उनके के निर्देशन में छात्राओं ने खुद बनाए और बांटे मास्‍क । साथ ही छात्राओं को व्‍यायाम खेल, कूद के साथ ही साथ पेंटिंग, सिलाई व स्‍काउट की ट्रेनिंग देती हैं।

अंतरराष्ट्रीय- महिला दिवस पर विशेष

सोनिया मूल रुप से राजकीय कन्‍या इण्‍टर कालेज, खलीलाबाद की व्‍यायाम शिक्षिका हैं, लेकिन व्‍यायाम के साथ ही छात्राओं को स्‍वावलम्‍बन, , आत्मरक्षा व समाजसेवा के गुर सिखाती हैं। कोरोना काल में उन्‍होने छात्राओं के साथ मिलकर बीस हजार मास्‍क बनवाया तथा उनको जनता के बीच में वितरित भी कराया। यही नहीं प्रवासियों के लिए लंगर का भी आयोजन किया था। छात्राओं पढ़ाई के साथ ही साथ समाज सेवा व देश भक्ति की भाबना ,स्‍वावलम्‍बी तथा आत्‍मरक्षा के लिए तैयार करना ही उनका मूल ध्‍येय है।

बस्‍ती जनपद के हरैया की निवासी सोनिया वर्ष 2011 में राजकीय कन्‍या इण्‍टर कालेज में व्‍यायाम शिक्षिका के तौर पर नियुक्‍त हुई। इस दौरान उन्‍होने छात्राओं को व्‍यायाम ,खेल कूद के साथ ही पेंटिंग, सिलाई व स्‍काउट की भी ट्रेनिंग देना शुरु कर दिया। कोरोना काल में लाक डाउन के दौरान तत्‍कालीन जिलाधिकारी रवीश गुप्‍ता को जब उन्‍होने अपनी छात्राओं के द्वारा बनाया गया हस्‍तनिर्मित मास्‍क दिखाया तो वे काफी प्रसन्‍न हुए। उनके मुंह से बरबस ही निकल पड़ा कि यही बेहतर मास्‍क है। इसके बाद उन्‍होने सोनिया के मास्‍क को लेकर मास्‍क बना रही स्‍वयंसेवी महिलाओं के ग्रुप को दिया तथा उसी आधार पर मास्‍क बनाए जाने लगे। उन्‍होने सोनिया को सम्‍मानित भी किया। आज वे शिक्षा के साथ ही स्‍वावलम्‍बन के क्षेत्र में काम करती हैं। अपने स्‍कूल की प्रार्थना सभा में वे छात्राओं को आत्‍मरक्षा के विभिन्‍न गुर सिखाती हैं। खुद भी वह कराटे जानती हैं तथा छात्राओं के प्रशिक्षण में उन्‍हें इसकी जानकारी देती हैं। इसके साथ ही स्‍कूल में पेंटिग, सिलाई, कढ़ाई की अतिरिक्‍त कक्षाएं भी लेती हैं।

जिले के अन्‍य स्‍कूलों में भी छात्राओं को आत्‍मरक्षा व स्‍वावलम्‍बन की ट्रेनिंग देती हैं। राजकीय कन्‍या इण्‍टर कालेज की  छात्रा नाजिया जो नौंवी कक्षा में पढ़ती हैं वह बताती है कि मैडम के निर्देशन में हम लोगों को बहुत ही उर्जा मिलती है। पढ़ाई के साथ ही स्‍वावलम्‍बन ,समाज सेवा व देश भक्ति की भावना से शिक्षा देती हैं।

छात्राओं को स्‍वावलम्बी बनाना आवश्‍यक : सोनिया

सोनिया बताती हैं कि वर्तमान दौर में छात्राओं को स्‍वावलम्‍बी बनाना बहुत ही आवश्‍यक है। हम सभी लोगों को इस बात के लिए हमेशा छात्राओं को तैयार करना होगा। अगर छात्राएं स्‍वावलम्‍बी नहीं होंगी तो वे समाज में विकास नहीं कर सकती हैं। महिलाओं को स्‍वावलम्‍बन का रास्‍ता कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए। अगर वे साधन सम्‍पन्‍न नहीं हैं तो वे इसका उपयोग खुद को बढ़ाने में करेंगी, अगर वे साधन सम्‍पन्‍न हैं तो समाजसेवा में। लेकिन आत्‍मनिर्भरता का रास्‍ता न छोड़े तो बेहतर है।

आज भी लोगों के बीच बांटती हैं मास्‍क

सोनिया और मास्‍क एक दूसरे के पर्याय हो गए हैं। कोई भी अगर उन्‍हें बिना मास्‍क के मिल जाता है तो वे अपने झोले से एक मास्‍क निकालकर उसे जरुर दे देती हैं। वे मास्‍क के लिए जागरुक भी करती रहती हैं। बिना मास्‍क लगाए कोई मिल जाता है तो वह उसे सम्‍मान के साथ ही टोके बिना मानती नहीं हैं।

यह मास्‍क उन्‍हें उनकी छात्राए कुमकुम वर्मा, सोनी वर्मा,खुशनुमा खातून, किरन त्रिपाठी, पूनम, पल्‍लवी, अंकिता और ज्‍योति बनाकर देती हैं, जिन्‍हें उन्‍होने समाजसेवा के साथ स्‍वावलम्‍बन का गुर सिखाया है। पढ़े बेटियां , बढ़े बेटियां यही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यही हमारा सपना है ।

Post navigation

Previous: Etawah News: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का 25 वॉ दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
Next: Agra News: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने चाकू से गोदकर की मां बेटी की हत्या,क्षेत्र में फैली दहशत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.