Agra News:पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में मजदूर की हुई मौत

Agra News:-पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में मजदूर की हुई मौत
Share News

सुशील चंद्रा : आगरा के थाना बाह क्षेत्र के चमरौआ गावँ निवासी मजदूर शरीफ खान पुत्र नफीस खान उम्र करीब 40 वर्ष शाम 5 बजे मजदूरी कर वापस गावँ लौट रहा था तभी पास के ही रहने वाले दबंग युवक नन्द किशोर दुबे पुत्र अज्ञात कृष्णा पुत्र नंदकिशोर ,लब्बू उर्फ दिलीप पुत्र अज्ञात अनुज पुत्र ब्रजकिशोर चारों निवासी चमरौआ ने रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करते हुए नीचे गिराकर सरिया और हॉकी और कुल्हाड़ी से प्रहार करने लगे।घायल चीखता और चिल्लाता रहा , लेकिन दबंगो ने उसे मारना बन्द नही किया तभी चिल्लाने की आवाज सुनकर आये राहगीरों को देखकर दबंग भाग गए।

Agra News:-पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में मजदूर की हुई मौत

राहगीरों ने घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी।परिजन घायल को बाह इमरजेंसी लेकर आये जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहाँ देर रात उसकी मृत्य हो गयी। घायल की पत्नी हसीना ने बताया कि बदमाशों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है और पूर्व में भी बदमाश उसके पति को रास्ते मे घेरकर गाली गलौज करते रहते थे जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने मामले को रफ़ा दफा करा दिया था लेकिन आज फिर से दबंगो ने उसके पति को मजदूरी करके वापस आते समय घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया।महिला ने बताया कि वह बहुत गरीब है और उसकी बड़ी बेटी रीना की 17 मार्च को शादी होनी है जिसकी तैयारियों में पूरा परिवार लगा हुआ है और आज उसके पति अपनी मजदूरी का हिसाब कराकर घर आ रहे थे तभी उनके साथ ये घटना हो गयी।घटनास्थल पर पहुँचे एस पी पूर्वी अशोक बैंकट ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामला आई पी सी धारा 323,504,506 और 302 के तहत दर्ज किया गया है। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दो की तलाश में दबिश दी जा रही है।वहीं पूरा गावँ छावनी में तब्दील हो चुका है जहाँ पुलिस और पी ए सी तैनात कर दी गयी है।मृतक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक के सात बच्चों के ऊपर से उनके पिता का साया उठने से उनकी परिवरिश की समस्या खड़ी हो गयी है।

You may have missed