Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News:- कैनरा बैंक बाह में महिला के बैग से बदमाशों ने उड़ाए 50 हजार रुपए।

जनवाद टाइम्स 1 March 2021
Agra News: - In Canara Bank, miscreants flew 50 thousand rupees from a woman's bag.
Share News
       

सुशील चंद्रा
थाना बाह क्षेत्र के कैनरा बैंक बाह शाखा से आज दोपहर 3 बजे लगभग एक महिला के बैग से बदमाशों ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। रुपए गायब देखकर महिला के होश उड़ गए आनन-फानन में महिला ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने कैनरा बैंक की बाह शाखा में पहुंचकर बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनी पत्नी योगेश उम्र 24 वर्ष निवासी खोहरी बाह आगरा आज दोपहर 3 बजे के लगभग अपने ससुर मनोज कुमार के साथ कैनरा बैंक की बाह शाखा पर पैसे निकालने के लिए आई थी उन्होंने बैंक से 74 हजार रुपये निकाले और निकालने के पश्चात एक पॉलिथीन बैग में रख लिया तभी किसी ने ब्लेड से पॉलीथिन बैग में कट मारकर 50 हजार रुपए की गड्डी पार कर दी। महिला के साथ आयी उसकी देवरानी ने उसके फ़टे बैग को देखा तो उसने महिला को बताया तब पीड़िता ने अपने बैग में रखे रुपयों को चैक किया तो उसके होश उड़ गए,उसके बैग में रखी 50 हजार रुपए की 500 के नोटों की एक गड्डी गायब थी।यह देखकर महिला के होश उड़ गए और उसने यह बात बाहर खड़े ससुर मनोज कुमार को बताई तो उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया और पुलिस बदमाशों की खोज में जुट गई ।वहीं पीड़ित महिला रजनी और उसके ससुर मनोज कुमार ने पुलिस पर उचित कार्यवाही न किए जाने के आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की सही ढंग से जांच नहीं कर मामले की टाल मटोल कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी बाह से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं और फुटेज के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Post navigation

Previous: Agra News:- लम्बे अरसे बाद खुले स्कूल,स्कूल पहुँचकर बच्चों ने जताई खुशी,दोस्तों से मिलने को दिखे बेताब।
Next: Agra News:- समाजवादी पार्टी की बाह विधानसभा में जिला कार्यकरिणी की हुई बैठक।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.