Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: मदियापार के मनचले को अतरौलिया रोडवेज से किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 1 March 2021
Azamgarh News: Manipal of Madiyapar arrested from Atraulia Roadways
Share News
       

रिपोर्टर संजीव कुमार त्रिपाठी

अतरौलिया बता दे कि गोलू गौड़ पुत्र केशव गौड़ उम्र करीब 20 वर्ष निवासी मदियापार थाना अतरौलिया आजमगढ के विरुद्ध थाना अतरौलिया पर वादिनी अंकिता राजभर पुत्री रामदरश राजभर उम्र करीब 16 वर्ष निवासी सुल्तानपुर पोस्ट मदियापार थाना अतरौलिया ने मु0अ0सं0 38/20 धारा 354/504/506 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कराया । प्रार्थिनी ने आरोप लगाया है कि अपने घर से प्रतिदिन साइकिल से विद्यालय आती जाती है, अभियुक्त गोलू गौड़ पुत्र केशव जो शादी शुदा है रास्ते में रोककर छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करता है । बार बार मना करने के बाद भी उसकी आदत में कोई सुधार नही हो रहा है | गोलू ने प्रार्थिनी की साइकिल पकड़ लिया और प्रार्थिनी के साथ अश्लील हरकत करने लगा | प्रार्थिनी द्वारा जब शोर किया गया तो आसपास के लोगो को इकट्ठा होते देख गोलू गौड़ यह धमकी देते हुए भाग गया कि अगर तुम मेरी बात नही मानोगी तो मै तुम्हारी जिन्दगी बरबाद कर दूंगा ,तुम्हारा फोटो और वीडियो मै वायरल करके तुम्हारी शादी नही होने दूंगा | जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश में त्वरित कार्यवाही हेतु संज्ञान लेकर विवेचक को निर्देशित किया गया कि मुकदमे में नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करे, सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार सिंह मय हमराह का0 रामाशीष प्रजापति व का0 सत्येन्द्र गुप्ता के साथ दिनांक 01/03/2021 को क्षेत्र भ्रमण व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गोलू गौड़ पुत्र केशव गौड़ निवासी मदियापार को रोडवेज बस स्टैंड अतरौलिया के पास से समय सुबह 8.30 बजे गिरफ्तार किया,और चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News: वीरकुवर सिह द्बार से जानेवाली सड़क की जर्जर स्थिति राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रही है।
Next: Azamgarh News: अतरौलिया ब्लॉक ग्राम सभा हाथीपुर मैं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे मजदूर को नहीं मिल रहा आवास

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0021
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास
  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.