Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गयी

जनवाद टाइम्स 27 February 2021
Sant Shiromani Ravidas ji's birth anniversary celebrated
Share News
       

लेखिका  सोनिया (व्यायाम शिक्षिका -राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद- संतकबीर नगर )

संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार संत रविदास जी का जन्म माघ माह की पूर्णिमा तिथि को वर्ष 1398 में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध नगर वाराणसी के गोवर्धन पुर गांव में हुआ था उनकी माता का नाम कर्मा देवी तथा पिता का नाम संतोष दास (रघु) था रविदास जी चर्मकार कुल से होने के कारण जूते बनाने का अपना पैतृक व्यवसाय उन्होंने हृदय से अपनाया था। वह पूरी लगन व परिश्रम से अपना कार्य करते थे। ऐसा कहा जाता है जिस दिन रविदास जी का जन्म हुआ था उस दिन रविवार था इसी के चलते इनका नाम रविदास पड़ा। हमारा देश साधु संतों और ऋषि मुनियों की धरती है। यहां अनेक महान संतों ने जन्म लेकर भारत भूमि को धन्य किया है। इन्हीं में से यह एक नाम महान संत शिरोमणि संत रविदास जी का है। संत रविदास जी बहुत ही सरल हृदय के थे और दुनिया के आडंबर छोड़कर हृदय की पवित्रता पर बल देते थे। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन ही रविदास जी की जयंती मनाई जाती है। जो कि इस वर्ष 27 फरवरी 2021 यानी शनिवार के दिन मनाई जा रही है । संत रविदास जी ने देश में फैले सामाज में ऊंच-नीच छुआछूत भेदभाव जात पात की बुराइयों को दूर करते हुए।भक्त भावना से पूरे समाज को एक एकता के सूत्र में बांधने का काम किया था। संत रैदास और भगत रविदास जी के नाम से जाना जाता है। इनके मुख्य कहावत हैं।,मन चंगा तो कठौती में गंगा, इस वाक्य को संत शिरोमणि रविदास जी के द्वारा कहा गया है। वह जात पात के विरोधी थे इसीलिए उन्होंने लिखा है।, जाति, पाती में जाति है, जो केतन के पात, रैदास मनुष्य ना जुड़ सके, जब तक जाति ना जात,। इनकी इस साधुता को देखकर संत कबीर दास जी ने कहा था कि साधु में रविदास संत है। सुपात्र ऋषि सो मनिया। रविदास राम और कृष्ण भक्त परंपरा के कवि और संत माने जाते हैं। उनके प्रसिद्ध दोहे आज भी समाज में प्रचलित है। जिन पर कई धुनों में भजन भी बनाए गए हैं। जैसे, प्रभु तुम चंदन हम पानी, इस प्रसिद्ध भजन को सभी जानते हैं।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News: मानधाता विकास खण्ड के हिंदूपुर में दिव्य चेतना मंच द्वारा संत रविदास जयंती के अवर पर आयोजित खिचड़ी समरसता भोज
Next: Etawah News: इटावा पुलिस द्वारा लगाया गया थाना समाधान दिवस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.