Azamgarh News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का किया हुआ स्वागत ।

Azamgarh News: BJP state president Swatantra Dev Singh welcomed.
Share News

संवाददाता नूर मोहम्मद

अतरौलिया बता दें कि शनिवार अयोध्या से मऊ जनपद जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जिले की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर भाजपा जिला अध्यक्ष समेत भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और कहा कि आने वाले चुनाव में अभी से लग जाएं, कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव जीता जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत के लिए कार्यकर्ता सुबह से ही फूल माला लेकर लोहरा टोल प्लाजा पर उपस्थित थे स्वतंत्र देव सिंह का काफिला आते ही लोग उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत करने लगे तत्पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुनः मऊ के लिए रवाना हुए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय, पूर्व अध्यक्ष जयनाथ सिंह, रमाकांत मिश्रा, सहजानंद राय ,नीरज तिवारी ,चंद्रजीत तिवारी ,सुनील पांडेय, नवीन सिंह ,आनंद तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed