Agra News:- अज्ञात कारणों से यमुना के जंगल में लगी आग,आग से मचा हड़कंप।

Agra News: - Due to unknown reasons, the fire in the Yamuna forest, the fire stirred.
Share News

सुशील चंद्रा
थाना बाह के बटेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत झाड़े की घड़ी गांव के पास यमुना के बीहड़ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने वनविभाग और फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। आपको बता दें बाह क्षेत्र के अंतर्गत बटेश्वर के झाडे की घड़ी गांव के पास गुरुवार रात को यमुना के जंगल किनारे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया तत्काल ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर बटेश्वर चौकी इंचार्ज चित्र कुमार अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ जंगल किनारे पहुंचे जहां आग लगने वाले स्थान पर रास्ता नहीं होने के कारण दमकल गाड़ी नहीं पहुंच सकी, जिस पर ग्रामीणों की मदद से पाइप लाइन बिछाकर आग को काबू पाया गया। कुछ स्थान पर दमकल कर्मियों एवं पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से धूल मिट्टी की सहायता से आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया।आग बुझने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली वहीं आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Trending News