Bihar News; जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पातेपुर के नीलो रूकुंदपुर गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।

Bihar News; The national president of Jappa Pappu Yadav reached Neelo Rukundpur village in Patepur and took care of the family members of the deceased.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।पातेपुर-जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि बिहार मे पुलिस तंत्र पूरी तरह फेल हो चुकी है।आये दिन बिहार मे सरेआम लोगो की हत्या हो रही है।मासूम बच्चियों के बलात्कार हो रही है लेकिन कारवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है। श्रु यादव मंगलवार को पातेपुर के निलो रूकुंदपुर गांव मे मृतक राजा कुमार के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

श्री यादव ने सरकार पर निशाना साधते हूए सबालिया अंदाज मे कहा कि अगर बिहार मे शराब बंदी है तो सरकार को मै खुला चैलेंज करता हूँ कि तीन महीने की भीतर सभी नेता, विधायक पुलिस प्रशासन का ब्लड जाँच कराई जाए पता चल जाएगा कि कहाँ शराब बंदी हूई है।अगर शराब बंद है तो करोड़ों का शराब कारोबार कैसे हो रहा है।शराब कारोबारी पकड़े जाते है तो उनपर क्या कारवाई होती है।कुछ दिन पहले ही हरियाणा व पंजाब से करोड़ो का कारोबार करने वाला शराब माफियां को पकड़कर बिहार लाया गया।अबतक क्यों नही उस कारोबारी का बैक अकाउंट सील किया गया।शराब बंदी के नाम पर सरकार सिर्फ घोषणा करती है कारवाई के नाम पर कारोबार मे बड़े बड़े ओहदेदार का पैसा होने के कारण सरकार व प्रशासन खानापूर्ति कर चुप हो जाती है।युवक की हत्या के संबंध मे मीडिया को संबोधित करते हूए उन्होंने कहा ँ कि इस हत्या का मुख्य कारण प्रशासन की लापवाही है।उन्होंने घटना की जांच एस आई टी से कराने की माःग करते हूए सरकार से मृतक के परिजनों को 20लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की।एवं इस विकट घड़ी मे साथ खड़े होने की बात कही।इस मौके पर जाप के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति सिह ,प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिह कुशवाहा, गुलशन राठौड़जाप नेता गौतम यादव समेत दर्जनों नेता व सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

You may have missed