Etawah News:  बैंको से कर्ज लेकर जमा न करने वालो पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के लिये मुश्किल।

Etawah News: Difficult for the panchayat election candidates who do not take loans from banks.
Share News

आशीष कुमार

इटावा जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को अवगत कराया है कि अपर मुख्य सचिव, सहकारिता द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए है कि निकट भविष्य में होने वाले पंचायत चुनाव में सहकारी देयों का भी नो डयूज लिया जाये जिससे कि उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 एवं जिला सहकारी बैंक लि0 की शाखाओं से वितरित ऋण की वसूली सम्भव हो सके। निकट भविष्य में पंचायत चुनाव होने हैं। जिसमें बडी संख्या में बैंकों के बकायेदारों/वारिसान व सहभागीदार के प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन लडने की सम्भावना है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों निर्देशित किया है कि आगामी पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों से नामाकंन के समय उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 एवं जिला सहकारी बैंक लि0 की शाखाओं से निर्गत नो डयूज (अदेय प्रमाण पत्र) लिया जाना सुनिश्चित करें।

You may have missed