Agra News:- नाबालिक किशोरी को लेकर युवक हुआ फरार।

Agra News: - A young man escaped regarding a minor teenager.
Share News

सुशील चंद्रा
थाना बाह क्षेत्र के एक गावँ की नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी की बड़ी बहन की शादी चित्राहाट के एक गावँ में हुई है जहाँ वह पिछले कुछ दिनों से रह रही थी जहाँ उसकी बहन की ससुराल के सामने ही रहने वाले एक युवक रोहित पुत्र रामनरेश द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था जिससे आजिज आकर वह वापस गांव आ गई उक्त युवक किशोरी के पीछा करते हुए गांव में आया और उसके द्वारा किशोरी के परिजनों को धमकी दी कि मैं तेरी लड़की को भगा ले जाऊंगा और उसने वह धमकी सच कर दिखाई।किशोरी के परिजनों द्वारा रिश्तेदारी में लड़की का पता किया गया लेकिन लड़की कहीं नहीं मिली तो किशोरी के पिता ने युवक की जानकारी की तो पता लगा कि युवक रोहित भी अपने घर से गायब है जिस के बाद किशोरी के पिता ने थाना बाह में युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष बाह विनोद पवार ने बताया कि युवक के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, 506, 363 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द युवक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

You may have missed