Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सीआरपीएफ की भर्ती में बिहार गए युवक को डकैतों ने ट्रेन में गोली मारी।

जनवाद टाइम्स 18 February 2021
Etawah News: The youth who went to Bihar for the recruitment of CRPF were shot in the train by dacoits.
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर के एक युवक को बिहार में  हुई एक ट्रेन डकैती के दौरान लूट के बाद गोली मार दी गई । वह सीआर पीएफ की भर्ती में भाग लेने गया था। घायलावस्था में उसे  अब छपरा के सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ,जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  स्थानीय कचौरा रोड निवासी शिवम कुमार 22 वर्ष पुत्र साहब सिंह  सीआरपीएफ की भर्ती के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर गया था । भर्ती में भाग लेने के बाद  लौटते समय वह ट्रेन डकैती का शिकार हो गया ।उसका मोबाइल ,रुपए व सारा सामान लूटने के बाद डकैतों ने उसे गोली मार दी । यह घटना बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में सोनपुर- दिगबाडी रेलवे स्टेशनों के मध्य घटित होना बताई गई है। घटना के बाद से  घायल शिवम कुमार  छपरा के सदर हॉस्पिटल में भर्ती है, उसकी हालत चिंताजनक है।।

शिवम के भाई जितेंद्र ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि  उसका भाई मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ की भर्ती देखने के बाद मुजफ्फरपुर से बरौनी एक्सप्रेस में जब लौट रहा था। बदमाशों द्वारा मारी गयी गोली उसकी टांग में लगी ।जितेंद्र ने आरोप लगाया है कि छपरा में उसका इलाज सही ढंग से नहीं हो रहा है। उसने रेलवे अफसरों और सरकार से मांग की है उसके भाई को वहां से रेफर कराकर सैफई पीजीआई में  भर्ती कराने की व्यवस्था करें । डकैती कांड के खुलासे और डकैतों की यथा शीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग की । शिवम 14 फरवरी की शाम  ग्वालियर से शाम मुजफ्फरपुर के लिए  रवाना हुआ था । 17 फरवरी की शाम भर्ती में भाग लेने के उपरांत रात 9:50 पर बरौनी – ग्वालियर एक्सप्रेस से वापस लौटने के लिए गाड़ी में सवार हुआ था रात 11:00 बजे के लगभग उसके साथ घटना घटित हुई।

Post navigation

Previous: Etawah News: फ्रंटलाइन वर्करों में एडीओ पंचायत वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हम सभी को कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर इस टीके को लगवाना अत्यंत महत्वपूर्ण
Next: Azamgarh News: ग्रामीण न्यायालयों की स्थापना के प्रस्ताव को लेकर अधिवक्ताओं ने चर्च चौराहे को किया जाम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.