सुशील चंद्रा
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा में 12वीं के छात्र के साथ दबंगो ने जमकर मारपीट कर दी जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र के परिजन छात्र को लेकर थाने पहुँचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली बाह क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला चित्रगुप्त नगर पीएसी कोठी निवासी युवक सनी पुत्र संदीप 12वीं का छात्र हैं उसने बताया कि बुधवार रात समय 8 बजे गजेंद्र निवासी रुदमुली ,सचिन निवासी केंजरा रोड घर पर आए और कुछ पूछने के बहाने सनी को बाइक पर बिठा कर विक्रमपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास ले गए जहां पहले से ही अज्ञात युवक खड़े हुए थे वहाँ पहुँचने पर उक्त सभी लोगों ने शनि के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जमकर पीटा। किसी तरह युवक इन लोगों के चुगंल से छूट कर अपनी जान बचाकर घायल अवस्था में घर पहुंचा जहां परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया।युवक के परिजन उसे लेकर थाना बाह पहुँचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।वहीं पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां से घायल को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बाह विनोद कुमार ने बताया युवक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।