Bihar News: राघोपुर मे सरस्वती पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़।

IMG-20210216-WA0040
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राघोपुर-विद्दा की अधिष्टात्री माँ सरस्वती की पूजा प्रखंड मे मंगलवार को धुमधाम से की गई।पूजा को लेकर राघोपुर मे सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा।राघोपुर प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान क्ई चौक चौराहे पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की गई।गांव मे विद्दार्थियो एवं नव युवकों के द्बारा मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर पूजा की गई।श्री संस्कारी सरस्वती पूजा समिति जुड़ावनपुर के सुमित कुमार, हर्ष कुमार, गुड्डू कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की।प्रखंड के लुइस इंग्लिश स्कूल रामपुर, ब्राईट कोचिंग संस्थान मलिकपुर, शिशु विद्दा मंदिर फतेहपुर, एकेडमी फतेहपुर, सरस्वती पूजा समिति जुड़ावनपुर, सरस्वती पूजा समिति रामपुर भट्टी पर समेत प्रखंड के साथ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।

You may have missed