Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बलरई थाने का वार्षिक निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 16 February 2021
IMG-20210216-WA0043
Share News
       

आशीषकुमार

इटावा।जसवंतनगर एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बलरई थाने का वार्षिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों के रखरखाव व सफाई व्यवस्था देखी तथा उखड़ रहे फर्श को देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एसपी सिटी के थाना बलरई पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले थाना परिसर में घूम कर सफाई व्यवस्था का आकलन किया और लावारिस खड़े वाहनों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद वह सीसीटीएनएस रूम पहुंचे जहां दस्तावेजों का रख-रखाव देखते हुए एसओ राजकुमार शर्मा से लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली उन्होंने कहा कि जो भी विवेचनाएं लंबित हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों को प्रथम वरीयता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों से कुशल व्यवहार करने के अलावा मुखबिर तंत्र को और सक्रिय बनाया जाए। मालखाने में रखे सीज सामानों में मुकदमें की पैरवी की जानकारी भी हासिल की। इस निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक सुमेश चन्द्र, रामप्रताप सहित थाना पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Post navigation

Previous: Etawah News: नहर विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्रीय लोगों ने कुछ लाख रुपए चंदा इकट्ठा कर इस सप्तधारा कुंड के पुल की बाउंड्री वाल का जीर्णोद्धार कराया।
Next: Etawah News: श्रद्धालुओं ने संतों को तिलक लगाकर भगवा सोल भेट कर भंडारे का शुभारंभ किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.