Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अवैध खनन में सीज चोरी हुए ट्रकों को बरामद करते हुए 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

जनवाद टाइम्स 15 February 2021
FB_IMG_1613396152705
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा दिनांक 11.02.2021 थाने के सामने से अवैध खनन में सीज चोरी हुए ट्रकों को बरामद करते हुए 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।दिनांक 02.01.2021 व 06.01.2021 को थाना बकेवर पर संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा ओवरलोडिंग में संलिप्त ट्रक संख्या यूपी 75 एटी 6131, यूपी 83 बीटी 8734, यूपी 83 एटी 9088 को सीज कर थाना बकेवर परिसर में जगह न होने पर थाना बकेवर के सामने इटावा रोड पर खडा कर दिया गया था । जिन्हें दिनांक 11.02.2021 को उसके मालिक एवं चालक द्वारा चोरी से ट्रकों को भगा ले गये थे । उक्त ट्रकों की चोरी के सम्बन्ध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 66/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा संज्ञान लेते हुए ट्रक की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व थाना बकेवर से पुलिस टीम का गठन किया गया था ।
इसी दौरान दिनांक 14.02.2021 को पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी कि मु0अ0स0 66/2021 से संबंधित चोरी किए हुए ट्रक नेशनल हाइवे 19 स्थित पूनम ढाबे पर खड़े है जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पूनम ढाबे पर पहुंचा गया तो पुलिस टीम को वहाॅ तीन ट्रक बिना नम्बर प्लेट के खड़े थे जिनकी पुलिस टीम द्वारा सघनता से जाॅच की गई तो पाया गया उक्त ट्रक थाना बकेवर से चोरी किये गये जिनके सम्बन्ध में थाना बकेवर पर अभियोग पंजीकृत है। पुलिस टीम द्वारा ढाबे पर तलासी की गई तो पुलिस टीम द्वारा एक ट्रक के मालिक व चालक को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग मोरम के ठेकेदार पिंकी यादव उर्फ कौशलेन्द्र के नाम की फन्टी लगाकर चलाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. सतीशचन्द्र पुत्र श्री अमृतसिंह निवासी गढ़ी जालिम पोस्ट कुरसैना थाना जसवंतनगर इटावा।
2. धर्मेंन्द्र कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम गोपालपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद।

Post navigation

Previous: Agra News:-बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन।
Next: Etawah News: जिले में सभी थानाध्यक्षों ने संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, वाहनों की सघन चेकिंग की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260414-WA0143
  • Breaking News
  • Etawah

Etawah News: आम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पार्कों का किया गया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स इटावा 14 April 2026
Picsart_26-04-14_15-01-00-817
  • Etawah

इटावा: सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 14 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. भीमराव आंबेडकर: मानव गरिमा और सामाजिक न्याय की क्रांति के महानायक

जनवाद टाइम्स 14 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 7.00.23 PM
  • Bihar

Bihar News: नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी, महापौर गरिमा सिकारिया ने दिए सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026

Latest News

  • Etawah News: आम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पार्कों का किया गया निरीक्षण
  • इटावा: सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
  • Agra News : डॉ. भीमराव आंबेडकर: मानव गरिमा और सामाजिक न्याय की क्रांति के महानायक
  • Bihar News: नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी, महापौर गरिमा सिकारिया ने दिए सख्त निर्देश
  • Bihar News : पंडित राजकुमार शुक्ल की ऐतिहासिक डायरी का दस्तावेजीकरण, ‘ज्ञान भारतम्’ अभियान को मिली रफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.