Agra News:-बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन।

IMG-20210215-WA0025
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 10 फरवरी को हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में रविवार को नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।दिल्ली में श्री राम मंदिर के लिए धन संग्रह एकत्रित कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी थी।हत्या के विरोध में रविवार को बजरंग दल कार्यकर्ता बाह क्षेत्र के जरार में एकत्रित हुए उसके बाद जरार से पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर में पहुँच कर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया और दिल्ली के केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा और कार्यकर्ता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्रनाथ पंडित प्रखंड अध्यक्ष, बलदाऊ गोस्वामी प्रखंड मंत्री, नरेंद्र खंड कार्यवाहक, सौरभ खंड संयोजक, धर्म जादौन, चेतन चौहान, सोनम खंड कार्यवाहक आदि मौजूद रहे।

You may have missed