Agra News:- भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने लगाया आरक्षी चालक पर परमिशन के बावजूद अभद्रता का आरोप।

IMG-20210215-WA0024
Share News

सुशील चंद्रा

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आज प्रभारी निरीक्षक थाना मनसुखपुरा गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपा है जिसमें भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मनसुख पुरा थाने में तैनात आरक्षी चालक महेश यादव के खिलाफ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी तहसील महासचिव राम वकील परिहार के पास खेत से मिट्टी उठवाने की परमिशन है।परमिशन के बाबजूद मंसुखपुरा थाना के आरक्षी चालक राम महेश यादव द्वारा मिट्टी के खनन किये जाने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी को रोका और उनके साथ अभद्रता की। पदाधिकारी के साथ अभद्रता किए जाने से भानू के पदाधिकारियों में भारी रोष व्याप्त है, इस बात को लेकर आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मिलकर प्रभारी निरीक्षक थाना मंसुखपुरा गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपा है और कहा है कि अगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन इस बात को बर्दाश्त नहीं करेगी और समस्त भानू द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा।वही प्रभारी निरीक्षक गौरव कुमार का कहना है कि ज्ञापन के बाद मामला संज्ञान में आया है मामले को जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह परिहार, श्रवण सिंह भदोरिया, रमेश तोमर, कुंवर पाल सिंह, शैलेश तोमर, अशोक कुमार, सुनील कुमार, तेजवीर सिंह, विनोद सिंह सहित सैकड़ों भानू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed