Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: स्कूली विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली

जनवाद टाइम्स 14 February 2021
IMG-20210214-WA0001
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा :- जसवंतनगर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जा रहा है इस अवधि के दौरान देश भर में केंद्र, राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों, प्रशासन और अन्य संगठनों के साथ मिलकर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान चौधरी सुघर सिंह एजुकेशन अकैडमी में आज सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन शिक्षा संकाय के B.Ed एवं D.El.Ed के प्रशिक्षुओं के द्वारा किया गया। रैली को चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक व जसवंत नगर ब्लाक प्रमुख श्री अनुज मोंटी यादव व ग्रुप के निदेशक डॉ0 संदीप पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Etawah News: School students take out road safety awareness rally

प्रशिक्षुओं ने रैली में वेनर, हस्तलिखित स्लोगन तथा यातायात नियमों को तख्तियों आदि पर लिख कर आम जनता को जागरूक किया रैली में मुख्य आकर्षण का केंद्र वह प्रशिक्षु रहे जिन्होंने लाल, पीले व हरे कलर की ड्रेस पहनकर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया वही इस रैली महाविद्यालय प्रांगण से लेकर जसवंत नगर के मुख्य बाजार तक ले जाया गया जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया व आम जनता को जागरूक किया। जागरूकता रैली के दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने कोविड 19 के नियमो का पूरी तरह से पालन किया रैली का संचालन करने वाले सभी प्राध्यापकों को कोविड19 के नियमो का पालन करते हुए देखा गया। प्राचार्य डॉ जितेंद्र यादव से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि संपूर्ण देश में यातायात माह मनाया जा रहा है जिसके तहत डाइट इटावा के निर्देशानुसार रैली का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने बड़ी मेहनत व लगन के साथ रैली में प्रतिभाग किया। शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष नितिन आनंद जी ने बताया की रैली में B.Ed व डीएलएड के लगभग 200 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया जिसमें बच्चों ने अपने हाथ से पोस्टर, तख्ती आदि पर यातायात के नियमों को लिखकर व चित्रों को बना कर आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य किया जो कि काबिले तारीफ रहा इस मौके पर मैनेजमेंट कमेटी से श्री अशांक यादव, विज्ञान संकाय से डॉ हरीश कुमार, शारीरिक शिक्षा अध्यापक श्री दीपक यादव तथा शिक्षा संकाय के सहायक प्राध्यापकों में श्री बृजेश कुमार पोरवाल, श्री ऋषि पाल सिंह, श्री इंदू सिंह, श्री राघवेंद्र कुमार, मिस दीप्ति, मिस स्तुति, मिस रक्षा, श्रीमती प्रभा देवी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: बाह में नगरपालिका कर्मियों और पुलिस कर्मियों को लगाई गई कोविड वैक्सीन।
Next: Etawah News: कोहरे की चादर की चपेट में आये कई वाहन।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260414-WA0143
  • Breaking News
  • Etawah

Etawah News: आम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पार्कों का किया गया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स इटावा 14 April 2026
Picsart_26-04-14_15-01-00-817
  • Etawah

इटावा: सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 14 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. भीमराव आंबेडकर: मानव गरिमा और सामाजिक न्याय की क्रांति के महानायक

जनवाद टाइम्स 14 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 7.00.23 PM
  • Bihar

Bihar News: नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी, महापौर गरिमा सिकारिया ने दिए सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026

Latest News

  • Etawah News: आम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पार्कों का किया गया निरीक्षण
  • इटावा: सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
  • Agra News : डॉ. भीमराव आंबेडकर: मानव गरिमा और सामाजिक न्याय की क्रांति के महानायक
  • Bihar News: नगर निगम की बैठक में विकास कार्यों में देरी पर नाराजगी, महापौर गरिमा सिकारिया ने दिए सख्त निर्देश
  • Bihar News : पंडित राजकुमार शुक्ल की ऐतिहासिक डायरी का दस्तावेजीकरण, ‘ज्ञान भारतम्’ अभियान को मिली रफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.